हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bhai Dooj 2025: आज भाई दूज पर भैया का तिलक करते समय जरूर करें इन मंत्रों जाप, सुख-समृद्धि का मिलेगा आशीर्वाद

Bhai Dooj Mantra: भाई दूज के दिन बहनें अपने भाई को तिलक करती हैं और उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए कामना करती हैं. आपको आज भाई दूज के पर्व पर भैया को तिलक करते समय इन मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए.

विज्ञापन

Bhai Dooj Puja Vidhi Aur Mantra: दिवाली के बाद दूसरे दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. इस बार एक तिथि बढ़ने की वजह से भाई दूज का पर्व आज 23 अक्टूबर दिन गुरुवार को मनाया जा रहा है. यह पर्व कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को मनाते हैं. इसे यम द्वितीया के नाम से भी जानते हैं. यह पर्व भाई-बहन के रिश्ते को समर्पित होता है. भाई दूज पर बहन भाई के माथे पर तिलक करती हैं. इसके साथ ही लंबी उम्र और खुशहाल जिंदगी के लिए प्रार्थना करती हैं. आज भाई दूज के शुभ अवसर पर आपको इन मंत्रों का जाप करना चाहिए.

भाई दूज पूजा मुहूर्त (Bhai Dooj Tilak Timing)

भाई दूज पर भैया के तिलक के लिए कई शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 तक रहेगा. इसके बाद श्रेष्ठ मुहूर्त दोपहर 01:13 से 03:28 तक है. विजय मुहूर्त दोपहर 01:58 से 02:43 तक, गोधूली मुहूर्त शाम 05:43 से 06:09 तक रहेगा. बता दें कि, इन सभी में से भाई को टीका लगाने का सर्वोत्तम समय श्रेष्ठ मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 13 मिनट से दोपहर को 03 बजकर 28 मिनट तक है.

भाई दूज पर इन मंत्रों का करें जाप

भाई दूज का पर्व यमुना और यमराज से संबंधित माना जाता है. आपको भैया को तिलक करते समय यमुना और यमराज के मुख्य मंत्रों का जाप करना चाहिए.

विज्ञापन

भाई को तिलक लगाने का मंत्र

ॐ यमाय नमः

विज्ञापन

भाई दूज के लिए उन्नति मंत्र

ॐ स्वस्ति भद्राणि शुभानि, पूर्णं भवतु ते आयुष्मान्। दीर्घायुः

विज्ञापन

भाई को भोजन कराने के दौरान मंत्र

‘भ्रातस्तवानुजाताहं भुंक्ष्व भक्तमिमं शुभं। प्रीतये यमराजस्य यमुनाया विशेषत:।।’

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola