Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

घर में हर समय रहता है क्लेश, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री के ये 3 उपाय

Astro Tips By Bageshwar Dham Sarkar: क्या आपके घर में भी रोजाना लड़ाई-झगड़े होते हैं? परिवार में सदा तनाव का माहौल बना रहता है या घरवाले एक दूसरे का चेहरा देखना भी पसंद नहीं करते हैं? अगर हां, तो ऐसे में आप पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए कुछ उपाय अपना सकते हैं।

Author
Edited By : Nidhi Jain Updated: May 29, 2024 17:12
Astro Tips By Bageshwar Dham Sarkar

Astro Tips By Bageshwar Dham Sarkar: जहां प्यार होता है, वहां लड़ाई-झगड़े होना आम बात है। लेकिन जब परिवार में रोज-रोज ही मनमुटाव होने लगे। घर की सुख-शांति भंग होने लगे यानी प्रतिदिन गृह-क्लेश बढ़ते ही जाए। तो यह एक चिंता की बात है। हालांकि ऐसी स्थिति में व्यक्ति कुछ धार्मिक उपाय अपना सकता है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, कुछ उपाय अपनाकर आप अपने घर में हो रहे लड़ाई-झगड़े से हमेशा-हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं। चलिए जानते हैं उन्हीं उपायों के बारे में।

ये भी पढ़ें- धीरेंद्र शास्त्री ने गिनाए 3 पाप, जो जीवनभर नहीं छोड़ते पीछा; आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां?

---विज्ञापन---

गृह-क्लेश से छुटकारा पाने के उपाय

  • अगर आपके घर में भी रोजाना लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं, तो ऐसे में मंगलवार के दिन पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति खरीदकर लाएं। मंदिर में जाकर किसी ब्राह्मण से उसका शुद्धिकरण कराएं। हनुमान जी के चरणों में सिंदूर अर्पित करें। फिर उन्हें नारियल के पत्ते के ऊपर विराजमान करें और उसे अपने घर के मुख्य दरवाजे पर रख दें। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के अनुसार, इस उपाय को करने मात्र से ही आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होगा, जिसे लड़ाई-झगड़े नहीं होंगे।
  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में सदा सुख-शांति बनी रहे, तो इसके लिए खाना बनाते समय कभी भी चप्पल न पहनें। स्नान किए बिना रसोई घर में न जाएं। इसके अलावा खाना बनाते समय हनुमान जी के नाम का जाप करें। इस उपाय को रोजाना फॉलो करने से घरवालों की सेहत तो अच्छी रहेगी। साथ ही परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होगा।
  • धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि जो लोग रसोई घर में बैठकर खाना खाते हैं, उनके घर में कभी भी सुख-शांति का वास नहीं होता है। इसलिए किचन में बैठकर कभी भी खाना नहीं खाना चाहिए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री कौन हैं?

देशभर में बाबा बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बड़ी संख्या में भक्त हैं। बहुत ही कम उम्र में उन्होंने समाज में मान-सम्मान कमाया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार देश के अलग-अलग राज्यों में लगता है। जहां वह हिंदू धर्म से जुड़ी कथा सुनाते हैं। इसी के साथ वह जीवन को सुखमय बनाने के कई उपाय, तरीके और नियमों के बारे में भी बताते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- धन से जुड़ी समस्याओं का होगा अंत! अपनाएं धीरेंद्र शास्त्री द्वारा बताए गए नींबू के ये 3 टोटके

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 29, 2024 05:12 PM

संबंधित खबरें