हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: सुखी-वैवाहिक जीवन के लिए करें ये उपाय, पति-पत्नी में हमेशा प्यार बना रहेगा प्यार

Astro Tips: हर कोई चाहता है कि, उसका वैवाहिक जीवन सुखी हो और खुशियों से भरा रहे. लेकिन कई बार ग्रहों के अशुभ प्रभाव के कारण रिश्तों में तनाव आ जाता है अक्सर झगड़े होने लगते हैं. आपको इससे बचने और सुखी-वैवाहिक जीवन के लिए इन उपायों को करना चाहिए. चलिए इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Astro Tips: अगर मैरिड लाइफ में तनाव बढ़ रहा है और आप इससे परेशान हैं तो कई उपायों को करके वैवाहिक जीवन को सुखी बना सकते हैं. आपको सुखी-वैवाहिक जीवन और मंगल के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए तीन मुखी रुद्राक्ष पीले धागे में धारण करें. शुक्ल पक्ष के मंगलवार को हनुमान मंदिर में 100 ग्राम चमेली का तेल और 125 ग्राम सिंदूर मंदिर में चढ़ाना चाहिए. हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाना चाहिए. मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा और हनुमान अष्टक का पाठ करें.

आप जरूरतमंद लोगों को लाल मसूर की दाल दान करें. आप “ॐ अग्निमूर्धादिव: ककुत्पति: पृथिव्यअयम। अपा रेता सिजिन्नवति।” मंगल के इस वैदिक मंत्र का 50 हजार मंत्र जाप करें. रोज 10 माला के हिसाब से 50 दिन जाप करें और मंगल के लिए हवन करें तो इससे आपको शुभ फल मिलेंगे. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

ये भी पढ़ें – आचार्य चाणक्य की चेतावनी, इंसान की बर्बादी का कारण बनते हैं ये 5 लोग, तुरंत बना लें दूरी

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola