हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Astro Tips: मां लक्ष्मी की कृपा से धनलाभ के लिए रोज करें ये 5 उपाय, कुछ ही दिनों में दिखेगा असर, खुशियों से भर जाएगा जीवन

Astro Tips to Bring Good Luck: मां लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक रूप से तरक्की मिलती है. आप देवी लक्ष्मी की कृपा से धनलाभ और जीवन में खुशियां चाहते हैं तो रोजाना इन उपायों को करें. इन्हें करने से आपको फायदा मिलेगा. चलिए आपको इन उपायों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Astro Tips: हिंदू धर्म में वास्तु और ज्योतिष के मुताबिक, कई उपाय आपके जीवन को आसान बना सकते हैं. आप घर-परिवार में सुख-समृद्धि चाहते हैं तो मां लक्ष्मी से जुड़े खास उपायों को कर सकते हैं. इन उपायों को करने से आपको मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. आप देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए इन उपायों को रोज कर सकते हैं. इन खास उपायों को रोज करने से आपको कुछ ही दिनों में फायदा दिखने लगेगा. चलिए आपको आर्थिक कष्टों से मुक्ति और धनलाभ के लिए किन उपायों को करना चाहिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए रोज करें ये 5 उपाय

ब्रह्म मुहूर्त में उठें

आपको ब्रह्म मुहूर्त में यानी सूर्योदय से पहले उठना चाहिए. यह मुहूर्त सूर्योदय से डेढ़ घंटे पहले से शुरू हो जाता है. इस मुहूर्त में उठना शुभ माना जाता है. ब्रह्म मुहूर्त में उठने से आपके ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. आपको रोज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठने की आदत डालनी चाहिए.

विज्ञापन

सुबह उठकर हथेली देखें

आपको सुबह उठने के बाद किसी भी चीज को देखने से पहले अपनी हथेली के दर्शन करने चाहिए. हथेली के दर्शन करना शुभ माना जाता है. आपको सुबह हथेली देखने के दौरान “कराग्रे वसते लक्ष्मीः करमध्ये सरस्वती। करमूले तु गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम्॥” इस मंत्र को बोलना चाहिए.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Dreams Astrology: रात को आते हैं डरावने सपने? उड़ गई है नींद तो इन उपायों से दूर होगी समस्या

सूर्य देव को अर्घ्य

विज्ञापन

जीवन में सफलता के लिए आपको सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए. सूर्य देव को अर्घ्य देना बेहद शुभ माना जाता है. आप सुबह स्नान कर लें और इसके बाद तांबे के पात्र में जल, लाल फूल, गुड़ और सिंदूर डालकर सूर्य को अर्घ्य दें. आपको सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान सूर्य मंत्र का जाप करना चाहिए.

घी का दीपक

विज्ञापन

आपको मां लक्ष्मी की कृपा के लिए घर में घी का दीपक जलाना चाहिए. शाम के समय घर के मु्ख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है. आप शाम के समय घी का दीपक जलाते हैं तो इससे घर में नकारात्मकता नहीं आती है. आपको पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जलाना चाहिए.

मुख्य द्वार पर स्वास्तिक

विज्ञापन

वास्तु के मुताबिक, स्वास्तिक का चिन्ह घर के मुख्य द्वार पर लगाना शुभ होता है. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. आप घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक और ओम का निशान बना या लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Baba Vanga Prediction 2025: कैसे रहेंगे साल के आखिरी दो महीने, बाबा वेंगा ने की भविष्यवाणी, इन राशियों का है शानदार टाइम

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola