हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Amarnath Yatra 2026: कड़ी सुरक्षा में बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे श्रद्धालु, ड्रोन और बम-डॉग स्क्वॉड करेंगे निगरानी, जानें कैसे होंगे इंतजाम?

Amarnath Yatra 2026: 3 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही अमरनाथ यात्रा को लेकर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं. यात्रा के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी न हो, इसके लिए ड्रोन निगरानी, बम स्क्वॉड, सीसीटीवी कैमरों और डॉग स्क्वॉड की तैनाती की जाएगी. साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी करीब 670 कंपनियों को दी गई है.

विज्ञापन
Credit- Social Media

Amarnath Yatra 2026 Security Arrangements: सनातन धर्म के लोगों के लिए अमरनाथ यात्रा का विशेष महत्व है, जिसमें हर बार लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जम्मू कश्मीर पहुंचते हैं. वर्ष 2026 में 3 जुलाई से लेकर 28 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा चलेगी, जिसकी तैयारियां अभी से आरंभ हो गई हैं. दरअसल, सुरक्षा एजेंसियों के सामने हर बार सबसे बड़ी चुनौती श्रद्धालुओं को आतंकी व देशविरोधी साजिश से सुरक्षित रखना होता है. इसी वजह से गृह मंत्रालय ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम करने का फैसला किया है.

670 कंपनियों की तैनाती का लिया गया फैसला

जानकारी के अनुसार, अमरानाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए इस बार जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों की रिकार्ड 670 कंपनियों (करीब) की तैनाती करने का अहम फैसला किया गया है. हालांकि, प्रदेश में इन कंपनियों के सुरक्षाबलों का देश के अलग-अलग हिस्सों से आना शुरू भी हो गया है. बीते दिनों रेलगाड़ियों से सुरक्षाबलों की कई कंपनियों के जवान अमरनाथ यात्रा में डयूटी के लिए जम्मू पहुंचे.

ये भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2026… क्या है रजिस्ट्रेशन प्रोसेस, कौनसा रूट रहेगा आपके लिए सही? जानिए- क्या हैं नियम

विज्ञापन

25 जून से पहले मोर्चा संभाल लेंगी कंपनियां

श्री बाबा अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए प्रदेश में थ्री-टियर सुरक्षा घेरे का निर्माण किया जाएगा, जो कि लखनपुर से लेकर बालटाल, आधार शिविर, पवित्र गुफा और पहलगाम यात्रा मार्गों तक फैला होगा. इसी के साथ श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी सुरक्षाबलों की तैनाती की जाएगी, जिसमें सेना, सुरक्षाबलों के साथ-साथ जम्मू कश्मीर की पुलिस की भी अहम भूमिका होगी.

कहा जा रहा है कि 25 जून 2026 तक सभी कंपनियों के सुराक्षाकर्मी अपने निर्धारित स्थानों पर मोर्चा संभाल लेंगे. इसके अलावा ड्रोन, बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और सीसीटीवी कैमरे आदि के भी इंतजाम किए जा रहे हैं.

विज्ञापन

3.5 लाख से ज्यादा हुआ पंजीकरण

बता दें कि इस साल अभी तक अमरनाथ यात्रा के लिए 3.5 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं. हालांकि, इस संख्या के अभी और बढ़ने की संभावना है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola