गैस सिलेंडर कब आएगा? अब मोबाइल से मिनटों में चलेगा पता, ऐसे करें लाइव ट्रैक

अगर आपने गैस सिलेंडर बुक किया है और उसकी डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं, तो अब चिंता छोड़ दीजिए. मोबाइल ऐप, SMS और कॉल के जरिए आप घर बैठे ही सिलेंडर का पूरा स्टेटस जान सकते हैं. बस 2 मिनट में पता करें आपका सिलेंडर कहां तक पहुंचा है.

lpg tracking
1 / 9
gas cylinder delivery status

 

LPG की सप्लाई में आ रही दिक्कतों के बीच अब गैस सिलेंडर का इंतजार करना पहले जैसा मुश्किल नहीं रहा. अब आप अपने मोबाइल से ही कुछ आसान तरीकों के जरिए यह जान सकते हैं कि आपका सिलेंडर कहां तक पहुंचा है और कब तक डिलीवर होगा.

विज्ञापन

अब मोबाइल से लाइव ट्रैकिंग संभव

अब मोबाइल से लाइव ट्रैकिंग संभव2 / 9

अब गैस सिलेंडर बुक करने के बाद सिर्फ इंतजार करने की जरूरत नहीं है. नई डिजिटल सुविधाओं की मदद से आप अपने सिलेंडर की डिलीवरी को रियल टाइम में ट्रैक कर सकते हैं और हर अपडेट तुरंत जान सकते हैं.

विज्ञापन

मोबाइल ऐप से ऐसे करें ट्रैकिंग

मोबाइल ऐप से ऐसे करें ट्रैकिंग3 / 9

Indane, HP Gas और Bharat Gas जैसी कंपनियां अपनी ऐप्स देती हैं. ऐप डाउनलोड करके लॉगिन करें और “My Booking” या “Track Cylinder” सेक्शन में जाकर आप अपने सिलेंडर का पूरा स्टेटस देख सकते हैं.

वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं स्टेटस

वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं स्टेटस4 / 9

अगर ऐप का इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर LPG ID या रजिस्टर मोबाइल नंबर डालकर भी सिलेंडर की स्थिति आसानी से पता कर सकते हैं.

विज्ञापन

SMS से मिलते हैं अपडेट

SMS से मिलते हैं अपडेट5 / 9

सिलेंडर बुक करते समय जो कन्फर्मेशन मैसेज मिलता है, उसी के जरिए आपको आगे के अपडेट भी मिलते रहते हैं. SMS के जरिए बिना इंटरनेट के भी स्टेटस जानना आसान है.

कॉल करके भी पता करें डिलीवरी

कॉल करके भी पता करें डिलीवरी6 / 9

आप IVRS नंबर पर कॉल करके भी सिलेंडर की जानकारी ले सकते हैं. Indane: 7718955555, HP Gas: 7903105555 और Bharat Gas: 7715012345 पर कॉल करके बुकिंग और डिलीवरी की पूरी जानकारी मिल जाती है.

विज्ञापन

डिलीवरी स्टेटस को ऐसे समझें

डिलीवरी स्टेटस को ऐसे समझें7 / 9

ट्रैकिंग में दिखने वाले स्टेटस का मतलब जानना जरूरी है. Booked यानी बुकिंग हो गई, Dispatched यानी सिलेंडर भेज दिया गया, Out for Delivery यानी रास्ते में है और Delivered यानी सिलेंडर पहुंच चुका है.

रियल टाइम अपडेट का फायदा

रियल टाइम अपडेट का फायदा8 / 9

लाइव ट्रैकिंग से आपको बार-बार एजेंसी को कॉल करने की जरूरत नहीं पड़ती. आप खुद ही हर स्टेप पर नजर रख सकते हैं और अंदाजा लगा सकते हैं कि डिलीवरी कब तक होगी.

विज्ञापन

फर्जी डिलीवरी से ऐसे बचें

फर्जी डिलीवरी से ऐसे बचें9 / 9

अगर बिना सिलेंडर मिले ही स्टेटस “Delivered” दिख रहा है, तो तुरंत एजेंसी से संपर्क करें. OTP सिस्टम का इस्तेमाल इसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए किया गया है, इसलिए डिलीवरी के समय OTP जरूर शेयर करें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन