Roman Reigns-Brock Lesnar के दुश्मन मचाएंगे बवाल, बड़े मैच में होगा धमाल, जानिए WWE Raw में इस हफ्ते क्या होगा?
फैंस की नजरें WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड पर टिकी हुई हैं. वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. टॉप स्टार्स फैंस का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए हैं. जानिए रेड ब्रांड में क्या-क्या होगा.

WWE Raw: WWE का अगला प्रीमियम लाइव इवेंट समरस्लैम होने वाला है. इसका आयोजन 1 और 2 अगस्त को होगा. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. वीकली एपिसोड में इसका बिल्डअप हो रहा है. मैच कार्ड भी तैयार किया जा रहा है. इसके तहत सभी की नजरें इस हफ्ते Raw के एपिसोड पर टिकी हैं. वहां पर बड़े मुकाबले और सैगमेंट देखने को मिलेंगे. टॉप स्टार्स अपने एक्शन से सभी का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं. ट्रिपल एच कोई बड़ा सरप्राइज भी दर्शकों को दे सकते हैं. आइए आपको बताते हैं कि रेड ब्रांड में क्या-क्या होगा. (Photo: WWE.com)
सैथ रॉलिंस का सैगमेंट
2 / 6Raw की शुरुआत इस हफ्ते सैथ रॉलिंस करने वाले हैं. इस बात का ऐलान कर दिया गया है. समरस्लैम 2026 में रॉलिंस का मुकाबला वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए रोमन रेंस के साथ होने वाला है. दोनों की तगड़ी राइवलरी चल रही है. रेंस और रॉलिंस एक-दूसरे के ऊपर हमला भी कर चुके हैं. (Photo: WWE.com)
ओबा फेमी का सैगमेंट
3 / 6समरस्लैम में ओबा फेमी का मुकाबला ब्रॉक लैसनर के साथ बुक किया गया है. दोनों के बीच हैल इन ए सैल मैच होने वाला है. Raw के एपिसोड के लिए फेमी को भी एडवर्टाइज किया गया है. वो शो में आकर लैसनर के ऊपर निशाना साध सकते हैं. फेमी ने कह दिया है कि वो लैसनर का बुरा हाल करने वाले हैं. (Photo: WWE.com)
चैड गेबल का सैगमेंट
4 / 6चैड गेबल का सैगमेंट भी Raw में होगा. समरस्लैम में गेबल का मुकाबला पेंटा के साथ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए होगा. गेबल ने पिछले हफ्ते गौंटलेट मैच जीतकर मुकाबला हासिल किया था. रेड ब्रांड में उनका ब्रॉल पेंटा के साथ इस बार हो सकता है. (Photo: WWE.com)
डेनहाउजेन का सैगमेंट
5 / 6Saturday Night's Main Event में डेनहाउजेन का मुकाबला जेडी मैकडॉना के साथ हुआ था. दोनों ने बढ़िया मैच दिया. डेनहाउजेन ने वहां पर जीत हासिल की. Raw के एपिसोड में उनका भी सैगमेंट होने वाला है. वो समरस्लैम को लेकर कोई बड़ा ऐलान कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
जेकब फाटू का मैच
6 / 6Raw के एपिसोड में जेकब फाटू का मुकाबला एलए नाइट के साथ तय किया गया है. इस मैच में खूब बवाल होने की उम्मीद है. समरस्लैम में जेकब फाटू और द उसोज़ का मुकाबला नाइट, सोलो सिकोआ और रॉयस कीज के साथ होगा. इन सभी स्टार्स के बीच इस हफ्ते खतरनाक हाथापाई हो सकती है. (Photo: WWE.com)