WWE चैंपियन बनने के बाद Roman Reigns को मिला पहला दुश्मन, भाई ने ही खुली चुनौती देकर मचाया हाहाकार
WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस को बड़ी सफलता मिली. उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की. अब रेड ब्रांड के एपिसोड में उन्हें पहला विरोधी भी मिल गया है. आइए आपको बताते हैं कि उनके सैगमेंट में क्या हुआ.

WWE WrestleMania 42 का सफल समापन हो गया है. इसके बाद Raw का पहला एपिसोड भी शानदार रहा. मेगा इवेंट में रोमन को तगड़ा पुश दिया गया. नाइट-2 के मेन इवेंट में उनका सामना वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए सीएम पंक के साथ हुआ. दोनों ने क्लासिक मैच फैंस को दिया. रेंस ने अंत में लगातार दो स्पीयर मारकर पंक के ऊपर बड़ी जीत हासिल की. रेंस इसी के साथ नए वर्ल्ड चैंपियन बन गए. खैर WrestleMania के बाद Raw के पहले एपिसोड में रेंस को उनका पहला विरोधी भी मिल गया है.
रोमन रेंस और द उसोज़ का हुआ रीयूनियन
2 / 6रोमन रेंस ने Raw के मेन इवेंट में एंट्री की. बैकस्टेज उन्होंने अपने साथ द उसोज़ को भी आने के लिए कहा. तीनों रिंग में लंबे समय बाद साथ में नज़र आए. इनका रीयूनियन देखकर फैंस भी खुश हो गए थे. रेंस के चैंपियन बनने की खुशी जे उसो और जिमी उसो के चेहरे पर भी थी.
रोमन रेंस का बड़ा बयान
3 / 6रोमन रेंस के कहा कि जब उनका परिवार साथ होता है, तो उन्हें कोई कुछ नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि वो जे और जिमी उसो से उनकी सेवा करने के लिए नहीं कह रहे हैं. ट्राइबल चीफ ने कहा कि वो उनके साथ खड़े रहने के लिए कह रहे हैं. जिमी ने इसके बाद कहा कि वो हमेशा उनके ट्राइबल चीफ रहेंगे.
जेकब फाटू ने दी चुनौती
4 / 6रोमन रेंस के कजिन भाई जेकब फाटू ने उनके सैगमेंट में दखलअंदाजी की. फाटू ने कहा कि उन्हें वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप की जरूरत है. फाटू ने कहा कि उन्हें अपने परिवार को पालना है. फाटू ने कहा कि उन्हें ट्राइबल चीफ के पास जो भी है, वो सब चाहिए. फाटू ने रेंस को बैकलैश इवेंट में मैच के लिए चुनौती पेश की.
रोमन रेंस ने दी सलाह
5 / 6रोमन रेंस ने जेकब फाटू को उनके फैसले पर अच्छे से विचार करने के लिए कहा. रेंस ने कहा कि क्या फाटू टाइटल का बोझ उठाने के लिए तैयार हैं. रेंस ने फाटू को एक हफ्ते टाइम देकर सोचने के लिए कहा. रेंस ने कहा कि वो अगले हफ्ते उनसे सवाल पूछने के लिए आएंगे.
क्या बैकलैश में होगा मुकाबला?
6 / 6बैकलैश 2026 का आयोजन 9 मई को होने वाला है. इसका बिल्डअप कंपनी ने शुरू कर दिया है. रोमन रेंस भी इसका हिस्सा बनेंगे. अब वहां पर जेकब फाटू और रेंस का मुकाबला होना तय लग रहा है. दोनों के बीच ड्रीम मैच का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे हैं.









