'धोनी से ज्यादा पीछे नहीं है ये खिलाड़ी', आखिर CSK में माही की टक्कर का कौन?

Eric Simons Compares Sanju Samson With MS Dhoni: एमएस धोनी और चेन्नई सुपरकिंग्स के बारे में अक्सर ऐसा कहा जाता है, कि ये 'दो जिस्म, एक जान' हैं. माही के बिना 'येलो आर्मी' की कल्पना भी नहीं की जा सकती, लेकिन अब दौर धीरे-धीरे ही सही, लेकिन बदल जरूर रहा है, नए सितारे उनकी जगह लेते हुए नजर आ रहे हैं.

MS Dhoni
1 / 6
MS Dhoni

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के शुरुआती दौर में महेंद्र सिंह धोनी मैदान में नहीं आ रहे हैं, ऐसे में सवाल उठता है कि टीम में उनकी टक्कर का कौन है, जो कैप्टन कूल की जगह ले सकता है? टीम के मेंबर संजू सैमसन को माही के जैसा बता रहे हैं.

विज्ञापन

2 / 6

संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक जबरदस्त पारी खेली, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच विनिंग सेंचुरी लगाई और अपनी टीम को 212 के टोटल स्कोर तक पहुंचाया. 52 गेंदों में बनाया गया ये शतक जिसने उन्हें इस साल के IPL का पहला शतकवीर भी बनाया, सैमसन के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ, क्योंकि इस सीजन की शुरुआत उनके लिए काफी मुश्किल रही थी. राजस्थान रॉयल्स से 'येलो आर्मी' में आने के बाद, सबकी नजरें उन पर थीं कि वो कैसा प्रदर्शन करते हैं.

विज्ञापन

3 / 6

उनकी पारी सिर्फ तिहरे अंकों तक पहुंचने के लिए ही नहीं, बल्कि क्रीज पर उन्होंने जिस तरह का संयम और कंट्रोल दिखाया, उसके लिए भी खास रही. उन्होंने पावरप्ले में पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा; पहले 6 ओवर्स में CSK के कुल 61 रनों में से 45 रन उन्होंने खुद बनाए, जिससे मैच की शुरुआत में ही टीम को एक मजबूत आधार मिला और उन्होंने डीसी के गेंदबाजों पर चौकों-छक्कों की बौछार कर दी. अपने फुर्तीले फुटवर्क और सटीक शॉट सेलेक्शन की बदौलत, वो शुरू से ही पूरी तरह से काबू में दिखे. अपनी ताकत और शानदार टाइमिंग का इस्तेमाल करते हुए, सैमसन ने 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपनी पारी समाप्त की, और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 205 रहा.

4 / 6

मैच के बाद सीएसके के गेंदबाजी कोच एरिक सिमंस ने सैमसन की तुलना धोनी से की और उनके शांत स्वभाव की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, 'मुझे एमएल धोनी के साथ कई साल बिताने और काम करने की खुशकिस्मती हासिल हुई है; वो उन सबसे शांत क्रिकेटरों में से एक हैं जिनसे मैं कभी मिला हूं, और संजू सैमसन भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं हैं. वो खेल को उसी नजरिए से समझते हैं.'

विज्ञापन

5 / 6

एरिक सिमंस ने आगे कहा, 'मैंने उनमें जरा भी घबराहट या बेचैनी नहीं देखी. कभी-कभी खेल का मिजाज ऐसा ही होता है. आपको बस अपनी काबिलियत पर भरोसा और विश्वास बनाए रखना होता है, और सैमसन में ये गुण कूट-कूटकर भरा है.'

6 / 6

चेन्नई सुपरकिंगस का अगला मुकाबला 14 अप्रैल को कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा, जो एक बार फिर येलो आर्मी के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम के मैदान पर खेला जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन