ये हैं दुनिया के 5 सबसे बड़े ब्रिज, भारत के इस पुल के आगे एफिल टावर भी लगता है 'बौना'

दुनिया के अलग-अलग देशों में एक से बढ़कर एक पुल बने हुए हैं जिन्हें देखकर आपका मन भी खुश हो जाएगा. ये पुल उस शहर में अपनी खासियत के लिए मशहूर हैं. आज हम आपको बताने वाले हैं दुनिया के पांच सबसे ऊंचे ब्रिज के बारे में, जो अपने आप में इंजीनियरिंग की एक मिसाल पेश करते हैं.

bridge.jpg
1 / 6

विज्ञापन

कहां हैं दुनिया का सबसे ऊंचा पुल?

कहां हैं दुनिया का सबसे ऊंचा पुल?2 / 6

दुनिया का सबसे ऊंचा पुल भारत में है. जी हां, भारत के जम्मू और कश्मीर में चिनाब नदी के ऊपर बनकर तैयार हुआ चिनाब पुल, जिसे चिनाब रेल पुल भी कहा जाता है. इस पुल का उद्घाटन पीएम मोदी ने 6 जून, 2025 को किया था. ये ब्रिज नदी से 359 मीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है. पुल की कुल लंबाई 1315 मीटर है. चिनाब पुल एफिल टावर से भी करीब 35 मीटर ऊंचा है, जिसे 20 सालों से अधिक समय में बनाकर तैयार किया गया है.

विज्ञापन

फ्रांस का मिलौ वायाडक्ट ब्रिज

फ्रांस का मिलौ वायाडक्ट ब्रिज3 / 6

दुनिया का दूसरा सबसे ऊंचा पुल है फ्रांस का मिलौ वायाडक्ट (Millau Viaduct), जो साल 2004 में बनकर तैयार हुआ था. फ्रांस के दक्षिणी क्षेत्र में बने इस पुल की ऊंचाई भी एफिल टावर से ज्यादा है, जो 343 मीटर है. ये एक केबल-स्टे ब्रिज है, जो टार्न नदी के ऊपर बना हुआ है.

दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा पुल कहां है?

दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा पुल कहां है?4 / 6

दुनिया का तीसरा सबसे ऊंचा पुल तुर्की का कानक्काल है. इस पुल की ऊंचाई 334 मीटर है. इस पुल की लंबाई 3,862 मीटर है. कानक्काल एक सस्पेंशन ब्रिज है, जो उत्तर पश्चिमी तुर्की के डार्डेनेल्स के ऊपर बना हुआ है.

विज्ञापन

दुनिया का चौथा सबसे ऊंचा पुल

दुनिया का चौथा सबसे ऊंचा पुल5 / 6

दुनिया का चौथा सबसे ऊंचा पुल चीन में है. चीन का पिंगटांग है जो दुनिया में चौथा सबसे ऊंचा पुल है. ये गुइझोऊ के काओडू नदी के ऊपर बना हुआ है. यह एक केबल-स्टे ब्रिज है. जिसकी ऊंचाई 332 मीटर और लंबाई 2,135 मीटर है.

कहां है दुनिया का पांचवां सबसे ऊंचा पुल?

कहां है दुनिया का पांचवां सबसे ऊंचा पुल?6 / 6

दुनिया का पांचवां सबसे ऊंचा पुल भी चीन में ही है. चीन में बना हुसुतोंग यांग्त्जी पुल, जो एक रेल और सड़क पुल है, जो चीन के जियांगसू में यांग्त्जी नदी के ऊपर बना हुआ है. इसकी ऊंचाई 330 मीटर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन