Barish Mein Kaise Rakhe Apna Khayal: मानसून का मौसम गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ नमी, फंगस, बैक्टीरिया और मच्छरों का खतरा भी लेकर आता है. घर की कुछ ऐसी जगहें होती हैं, जहां बारिश के दौरान गंदगी और नमी जल्दी जमा हो जाती है. अगर इनकी समय-समय पर सफाई न की जाए तो एलर्जी, फंगल इंफेक्शन, डेंगू, मलेरिया और पेट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम बढ़ सकता है. आइए जानते हैं कि बारिश के मौसम में घर की किन जगहों की सफाई पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए.
किचन सिंक और ड्रेन

3 / 6
किचन सिंक में बचा हुआ खाना और नमी बैक्टीरिया को पनपने का मौका दे सकती है. सिंक को रोज को साफ करें और ड्रेन में गंदगी जमा होने की वजह से भी बीमारियां पैदा हो जाती हैं.
पानी जमा होने वाली जगह

4 / 6
घर में चेक करें कि कहीं पानी जमा तो नहीं हो रहा है, क्योंकि जमा पानी में डेंगू के मच्छर पैदा होते हैं. इससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. गमलों की ट्रेृ या घर के बाहर पानी जमा होने से मच्छर पनप सकते हैं.
खिड़कियां और कोना

5 / 6
बारिश के दौरान दीवारों और खिड़कियों के आसपास सीलन आने लगती है, जिससे फफूंद विकसित हो सकती है. सीलन दिखने पर तुरंत सफाई करें और कमरे में हवा का अच्छा जरिया बनाए रखें.