शुक्र को 9 ग्रहों में एक महत्वपूर्ण ग्रह का स्थान प्राप्त है, जिसका लगभग हर महीने राशि गोचर होता है. इस बार 8 जून 2026 की शाम 5 बजकर 47 मिनट पर शुक्र ग्रह का कर्क राशि में गोचर यानी प्रवेश हुआ है, जिसके स्वामी चंद्र देव हैं. ज्योतिषीय गणना का आकलन करें तो इस बार शुक्र ग्रह के इस गोचर से व्यक्ति के सुख-सुविधा, आर्थिक स्थिति, संपत्ति, त्वचा और कला आदि में परिवर्तन आने के योग हैं. चलिए जानें किन 3 राशियों के अच्छे दिन शुक्र के इस गोचर से आरंभ हो गए हैं.
मेष राशि (Aries)-

2 / 6
अपने व परिवार वालों के कल को बेहतर बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल रहेंगे. इस दौरान धन प्राप्ति होने के सुगम योग बन रहे हैं. साथ ही समाजिक प्रतिष्ठा में इजाफा होगा.
मिथुन राशि (Gemini)-

3 / 6
धार्मिक यात्रा के दौरान बड़े-बुजुर्गों को कोई दिव्य अनुभव होगा. इसके अलावा धन की कमी दूर होगी और खुद का घर खरीदने का मन बनेगा. लव लाइफ की बात करें तो वो बढ़िया चलेगी.
मकर राशि (Capricorn)-

6 / 6
जरूरी कार्य के सिद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा. साथ ही घर वालों के साथ अच्छा वक्त बिता पाएंगे. इस दौरान आपको कई साल पहले खोई हुई चीज भी मिल सकती है. इसके अलावा धार्मिक उन्नति होगी. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)