Lucky Zodiac Signs 2026: वृषभ समेत 5 राशियों के लिए जून से ज्यादा जुलाई रहेगा अच्छा, पड़ेगा शुक्र के ट्रिपल गोचर का प्रभाव

Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह का जुलाई 2026 में ट्रिपल गोचर हो रहा है, जिसमें एक राशि और दो नक्षत्र गोचर शामिल हैं. आज यहां पर आप अगले महीने होने वाले गोचर के समय और राशियों पर पड़ने वाले शुभ प्रभाव के बारे में जानेंगे.

Lucky Zodiac Signs 2026
1 / 6

जन्म कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति व्यक्ति की सफलता में अहस भूमिका निभाती है क्योंकि इसे सुख-सुविधाओं, प्रेम, धन, सुंदरता, वैभव, ऐश्वर्य और कला आदि का दाता माना जाता है. जिन लोगों के ऊपर शुक्र ग्रह मेहरबान होते हैं, उन्हें जीवन का हर सुख मिलता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, जुलाई 2026 में शुक्र ग्रह का ट्रिपल गोचर हो रहा है यानी उनकी चाल में तीन बार परिवर्तन होगा. सबसे पहले 4 जुलाई को सिंह राशि में फिर 16 जुलाई को पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और अंत में शुक्र ग्रह 29 जुलाई को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे. ऐसे में कुछ राशियों के लिए जून से ज्यादा जुलाई 2026 अच्छा रहेगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)-

वृषभ राशि (Taurus)-2 / 6

व्यापार से जुड़े कार्यों में मन के मुताबिक सफलता मिलेगी. साथ ही दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. उम्मीद है कि इस दौरान युवाओं को अपनी किसी परेशानी का समाधान मिलेगा और सेहत में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा.

विज्ञापन

कर्क राशि (Cancer)-

कर्क राशि (Cancer)-3 / 6

व्यवसाय से संबंधित जरूरी काम समय पर पूर्ण होंगे. जिन लोगों के पास खुद की कार नहीं है, उन्हें वाहन का सुख मिलेगा. इसके अलावा सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लेने से प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, जिसका लाभ भविष्य में आपको जरूर मिलेगा.

तुला राशि (Libra)-

तुला राशि (Libra)-4 / 6

व्यापार को विकसित करने की योजना सफल होगी. साथ ही रुके हुए धन की प्राप्ति होगी. इसके अलावा नोकरी कर रहे लोगों के भी पद में बढ़ोतरी होने के योग हैं. सेहत की बात करें तो हाथ का दर्द काफी कम होगा. ये भी पढ़ें- Signs From Crows: कौआ सिर छूकर जाए तो क्या होता है? पितृ नाराज हैं या खुश, यहां जानें संकेत

विज्ञापन

धनु राशि (Sagittarius)-

धनु राशि (Sagittarius)-5 / 6

व्यापार से जुड़े कार्यों के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है. उम्मीद है कि इस यात्रा के दौरान आपको अपना हमसफर मिल जाएगा. इसके अलावा आर्थिक रूप से आप मजबूत रहेंगे और संपत्ति खरीदने के बारे में विचार करेंगे. ये भी पढ़ें- Numerology: जन्म तिथि में 13 होना क्यों है खास? श्रीराम के जीवन की तरह रातों-रात बदल जाती है जिंदगी, जानें रहस्य

मकर राशि (Capricorn)-

मकर राशि (Capricorn)-6 / 6

खान-पान पर विशेष ध्यान देने से गंभीर बीमारी की चपेट में नहीं आएंगे. साथ ही ऊर्जावान महसूस करेंगे. इसके अलावा अचानक आर्थिक लाभ होने के भी योग बन रहे हैं. यात्रा के बारे में बात करें तो वो सुखद रहेगी. डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है. (All Photo Credit- Social Media & AI Gemini)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन