BA, MA की डिग्री भी हो जाएगी Fail! घंटों देखने के बाद भी नहीं पढ़ सकेंगे इस रेलवे स्टेशन का नाम

Railway Station: दुनिया में कई ऐसे रेलवे स्टेशन हैं जिनका नाम याद करना तो दूर लोग उन स्टेशन का नाम पढ़ भी नहीं पाते हैं। उन्हीं में कुछ स्टेशन भारत समेत विदेश में मौजूद हैं। आइए जानते हैं कौन सा है वो स्टेशन।

World longest name Railway Station

World Longest Name Railway Station

Weird Railway Station Name: क्या आपने कभी ट्रेन से सफर किया है? अगर हां, तो क्या आपने कभी सफर करते समय गुजरते हुए स्टेशनों का नाम पढ़ा है। उस दौरान आपने कई छोटे-बड़े नाम पढ़ें होंगे और कई बार तो ऐसा हुआ होगा कि आप स्पीड के कारण नाम भी नहीं पढ़ पाए होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि भारत समेत दुनिया में कई ऐसे स्टेशन हैं जिनका नाम अगर आप घंटों खड़े होकर भी पढ़ना चाहेंगे तो भी नहीं पढ़ पाएंगे। हो गए न हैरान,लेकिन ये सच है तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो स्टेशन।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया का सबसे लंबे नाम वाला रेलवे स्टेशन

इस रेलवे स्टेशन का नाम Llanfairpwllgwyngyllgogerychwyrndrobwllllantysiliogogogoch है, जो यूरोप के सबसे बड़े गांव में स्थित है। इस स्टेशन के नाम में कुल 58 अक्षर हैं और ये दुनिया का सबसे बड़े नाम वाला रेलवे स्टेशन भी है।

europe railway station

विज्ञापन

भारत का सबसे लंबे नाम वाला रेलवे स्टेशन

भारत के आंध्र प्रदेश में स्थित वेंकटनरसिम्हाराजुवारिपेटा रेलवे स्टेशन भी देश का सबसे लंबे नाम वाला रेलवे स्टेशन है। इसके नाम में कुल 28 अक्षर हैं। इस स्टेशन को तीन नाम से जाना जाता है। पहला वेंकटनरसिम्हाराजुवारिपेटा, दूसरा श्री वेंकट नरसिम्हा राजुवरिपेट और तीसरा वी एन राजुवरिपेटा रेलवे स्टेशन।

railway station

विज्ञापन

भारत का सबसे छोटे नाम वाला रेलवे स्टेशन

अगर भारत के सबसे छोटे रेलवे स्टेशन की बात की जाए तो वो ओडिशा का IB स्टेशन है जिसे हिंदी में इबी कहा जता है। दो  प्लाटफॉर्म वाले इस स्टेशन का निर्माण साल 1891 में हुआ था। इस स्टेशन से ज्यादा ट्रेनें नहीं गुजरती हैं। साथ ही यहां अलग से कोई टिकट काउंटर नहीं है रेलवे ने यहां टिकट बिक्री के लिए अलग से टिकट बुकिंग एजेंट की व्यव्सथा की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ