News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Monsoon Travel Tips: मानसून के मौसम में लोग बारिश का लुत्फ उठाने के लिए अक्सर उत्तराखंड और हिमाचल घूमने निकल जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है मानसून में इन जगहों पर जाना खतरों से खाली नहीं है। जी हां, अगर फिर भी आप बरसात में इन जगहों पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
बरसात में पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं कई बार तो रोड भी टूट जाती हैं, जिसके कारण लोगों का इधर-उधर जाना बंद हो जाता है। भारी बारिश की वजह से हिमाचल और उत्तराखंड में ज्यादातर रैड अलर्ट जारी रहता है और लैंड स्लाइड होने की वजह से यहां कई लोग अपनी जान भी गवा देते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि बरसात में इन जगहों पर जाते हुए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें- मानसून में घूमने का कर रहें हैं प्लान, तो ये है भारत के टॉप-5 डेस्टिनेशन
अगर आप भी बारिश के मौसम में उत्तराखंड और हिमाचल जाने की सोच रहे हैं तो पहले वहां मौसम कैसा है ये जरूर जान लें। कहीं ऐसा न हो कि आपका वहां जाना व्यर्थ हो जाए क्योंकि इस मौसम में वहां ज्यादातर रैड अलर्ट जारी रहता है।
पहाड़ी इलाकों में कहीं रुकने से पहले ध्यान रहें कि आप होटल कोई ऐसी जगह पर लें जो पहाड़ों की तलहटी और नदी से दूर हो, क्योंकि बरसात के दौरान बाढ़ आ सकती है और पहाड़ टूट सकते हैं।
जब आप उत्तराखंड और हिमाचल जा रहे हैं तो कोशिश करें कि आप अपने हर पल की अपडेट किसी न किसी को देते रहें ताकी कभी इमरजेंसी पड़े तो वो आपकी मदद कर सकें।
बरसात में पहाड़ी इलाकों में ठंड होती है। ऐसे में अपने साथ गर्म कपड़े ले जाएं। बारीश में भीगने से बचें और ट्राई करें कि आप गर्म कपड़े पहने।
ऐसे इलाकों में जाने से पहले वहां के स्थानीय लोगों से एक बार जरूर सलाह लें क्योंकि स्थानीय लोगों से बेहतर उस जगह को कोई और नहीं जान सकता। कहीं घूमने जाने से पहले उनसे पुछ लें कि कौन सी जगह सुरक्षित है और कौन सी नहीं।
ये भी पढ़ें- Northeast India में बसी है ‘सपनों की दुनिया’, जिंदगी से लेकर ब्रेक यहां चक्कर लगाएं एक
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।