हाई हील्‍स पहनने के बाद एड़ियों में होता है असहनीय दर्द? सैनिटरी पैड का ये वायरल हैक आएगा काम

High Heels Pain: हील्स वियर करना फैशन ट्रेंड का हिस्सा बन गया है, लेकिन लगातार पहनने से अक्सर पैरों में दर्द रहने की शिकायत हो जाती है. ऐसे में अगर आप इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो हमारा बताया गया हैक बना सकते हैं.

High Heels Pain Relief Remedy

बूट्स पर भी ये ट्रिक काम आ सकती है. Image Credit- Freepik

High Heels Pain Relief Remedy: आजकल हाई हील्स वियर करने का अपना अलग क्रेज है. यह ना सिर्फ आउटफिट को स्टाइलिश लुक देने का काम करती हैं, बल्कि पर्सनैलिटी में भी कॉन्फिडेंस जोड़ती हैं. इसलिए महिलाएं पार्टी, शादी या ऑफिस फंक्शन में अक्सर हाई हील्स ही पहनना पसंद करती हैं. यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि यह अब फैशन ट्रेंड का अहम हिस्सा बन चुकी हैं, जिसके बिना ड्रेस अधूरी लगती है. हालांकि, लंबे समय तक हाई हील्स पहनने से पैरों और एड़ियों में दर्द की समस्या भी होने लगती है और एक वक्त के बाद दर्द इतना बढ़ जाता है कि इंसान से सहन नहीं होता. ऐसे में आपको भी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां हम आपको ऐसा हैक बता रहे हैं जिसकी मदद से बिना किसी दर्द के हील्स को पहना जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों होता है हाई हील्स पहनने से एड़ियों में दर्द?

  • पैरों पर दबाव पड़ना
  • हील्स का ज्यादा पतला होना
  • सोल का हार्ड होना
  • लंबे वक्त तक हील्स वियर करना
  • पैरों को आराम ना मिलना

दर्द से राहत दिलाएगा यह हैक

अगर आपके दर्द जरूरत से ज्यादा होता है तो आपको पीरियड्स में इस्तेमाल किया जाने वाला पैड इस्तेमाल करना है. इससे हाई हील्स पहनना आसान हो जाएगा और दर्द की भी शिकायत नहीं होगी. ऐसा इसलिए क्योंकि यह कुशन की तरह काम करेगा.

कैसे इस्तेमाल करें पैड?

  • पैड को इस्तेमाल करने के लिए आपको एकदम साफ सैनिटरी पैड लेना है.
  • फिर इस पैड को हील्स के बीच वाले हिस्से में लगाना है.
  • आप इसे हाई हील्स के अंदर या एड़ी के नीचे रख सकते हैं.
  • चिपकना वाला हिस्सा आपको हील्स पर चिपकाना है और फिक्स कर लेना है.
  • इसके बाद हील्स को वियर करें और दर्द से छुटकारा पाएं.

इन बातों का रखें ध्यान

  • पैड ज्यादा मोटा इस्तेमाल ना करें, क्योंकि इससे आपको परेशानी हो सकती है.
  • ज्यादा हाई हील्स पर इस हैक को ना अपनाएं.
  • अगर आपको ज्यादा हील्स पहनने की आदत है तो बेहतर होगा कि आप अच्छी क्वालिटी की ही फुटवियर सेलेक्ट करें.
  • पैड को थुपाने के लिए आप इसे कलर कर सकते हैं या ऊपर से कपड़ा लगाकर हील्स को वियर कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- घर पर डैंड्रफ को 1 दिन में कैसे हटाएं? नारियल तेल में मिलाकर लगा ली यह चीज तो हो जाएगा रूसी का सफाया

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ