Lohri Special Recipe: लोहड़ी के लिए तैयार करके रखें गुड़ की स्वादिष्ट रेवड़ी, शेफ कुणाल कपूर से जानिए किन सामग्रियों का करें इस्तेमाल

Gud Ki Revdi Kaise Banate Hain: लोहड़ी की पारंपरिक मिठाइयों में रेवड़ी भी शामिल है, जिसे ज्यादातर लोग मार्केट से खरीदना पसंद करते हैं. लेकिन, इस बार आप बाहर से खरीदने के बजाय घर पर गुड़ की मदद से तैयार करें और अपने मेहमानों को सर्व करना ना भूलें. 

Jaggery Revdi Recipe

गुड़ की रेवड़ी को यूं तैयार करें. Image Credit- News24

Jaggery Revdi Recipe: हर साल जनवरी की 13 तारीख को लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है. इसे पंजाब और हरियाणा में सेलिब्रेट करना ज्यादा पसंद किया जाता है. इस दिन खूब मस्ती की जाती है और आग जलाकर चारों तरफ लोग बैठकर नाच-गाना करते हैं. शाम के वक्त आग में बैठकर लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठाया जाता है. त्योहार की रौनक दोगुना करने के लिए अक्सर लोग गुड़ से बनी चीजों को महत्व देते हैं और घर में भी तरह-तरह के व्यंजन तैयार किए जाते हैं. आप भी लोहड़ी के मौके पर गुड़ की रेवड़ी बना सकते हैं और स्टोर करके रख सकते हैं. बता दें इसे बनाना बहुत ही आसान है. आपको बस शेफ कुणाल कपूर के द्वारा बताए गए स्टेप्स को सही ढंग से फॉलो करने होंगे. तो देर किस बात की आइए इस लेख में जानते हैं कि आप घर पर पारंपरिक तरीके से गुड़ की रेवड़ी कैसे तैयार कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़ की रेवड़ी बनाने की विधि | How To Make Jaggery Revdi Recipe 

सामग्री 

  • गुड़- 180 ग्राम
  • तिल- 150 ग्राम
  • काली इलायची के बीज- 1 चम्मच
  • इलायची पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग सोडा- आधा चम्मच
  • घी-1 बड़ा चम्मच

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक कटोरी में तिल निकालें और पैन को गैस पर गर्म करने के लिए रखें.
  • इसमें तिल को डालकर लगभग 5 मिनट तक भून लें और एक प्लेट में निकालकर ठंडा करने के लिए रख दें.
  • इसके बाद दूसरे पैन में पानी उबालने के लिए रखें. फिर इसमें गुड़ डाल दें और लगातार उबालते हुए 1 चम्मच घी डालें.
  • घी डालने के बाद इलायची पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिलाएं. कुछ देर ऐसे ही पकाएं और फिर इसमें तिल को डाल दें.
  • अच्छी तरह से मिलाने के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा करने के लिए रख दें.
  • एक बार जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए. तो इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ें और इसे गोल रोल करें.
  • दोबारा तिल में लपेटें और इसे चपटा करें. बाकी के साथ भी यही चीज करें और फिर ठंडा होने के लिए रख दें.  

इसे भी पढ़ें- Breakfast Recipe: सर्दियों में नाश्ते में बनाएं यह जादुई चीला, Blood Sugar कंट्रोल होने के साथ मिलेगी इंस्टेंट एनर्जी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ