लोहड़ी पर दिखना है सबसे खूबसूरत तो जानिए बेसन में क्या-क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए, त्वचा निखर जाती है

Besan Face Pack: बेसन स्किन के लिए एक नहीं बल्कि कई तरीकों से फायदेमंद होता है. ऐसे में यहां जानिए बेसन में क्या मिलाकर लगाने पर चेहरे पर जमी गंदी डेड स्किन सेल्स हटेंगी और चेहरे पर बेदाग निखार आएगा सो अलग. लोहड़ी से एक दिन पहले आप इस फेस पैक को लगा सकती हैं.

besan face pack

बेसन के इस फेस पैक से निखर जाएगा चेहरा.

How to glow skin naturally: लोहड़ी का मौका हो और सजा-संवरा ना जाए ऐसा भला कैसे हो सकता है. लड़कियों को खासतौर से लोहड़ी पर तैयार होना बेहद पसंद होता है. हफ्तों पहले से ही लोहड़ी के लिए आउटफिट, एक्सेसरीज और मेकअप की तैयारी शुरू हो जाती है. लेकिन, जबतक स्किन ग्लोइंग नहीं लगती तबतक लुक परफेक्ट नहीं दिखता है. ऐसे में यहां जानिए किस तरह लोहड़ी (Lohri 2026) पर निखरी और चमकती त्वचा पाने के लिए घर पर ही फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है. यहां आपके लिए बेसन का ऐसा फेस पैक (Besan Face Pack) बनाने का तरीका दिया जा रहा है जिससे चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स हटेंगी और चेहरा बेदाग नजर आने लगेगा. इस फेस पैक को बनाना बेहद आसान है.

विज्ञापन
विज्ञापन

निखरी त्वचा के लिए लगाएं बेसन का फेस पैक | Besan Face Pack For Glowing Skin

बेसन, दही और हल्दी

इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको 2 चम्मच बेसन, पेस्ट बनाने जितनी दही, आधा चम्मच हल्दी और कुछ बूंदे गुलाबजल की चाहिए होंगी. सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट रख लें. इसके बाद चेहरे को हल्के हाथों से मलते हुए धोएं और साफ कर लें. बेसन और दही के एक्सफोलिएटिंग गुण डेड स्किन, टैनिंग और फ्लेकी स्किन को हटाते हैं और चेहरे को निखारने में असरदार होते हैं.

विज्ञापन

बादाम और शहद

चेहरे को हल्का स्क्रब करने वाले इस फेस पैक से स्किन को जरूर नमी भी मिल जाती है. फेस पैक बनाने के लिए 5 से 6 बादाम लेकर कूट लें. बादाम (Almonds) को एकदम बारीक पीस लेने के बाद इसमें 2 चम्मच शहद मिलाएं. चेहरे को धोकर हल्का पोंछें और फिर इस फेस को पूरे चेहरे पर लगाएं. 20 मिनट बाद चेहरे पर पानी डालें और गोलाई में मलते हुए इस फेस पैक को छुड़ाएं. स्किन ऐसे निखर जाएगी जैसे पार्लर से फेशियल करवाया हो.

विज्ञापन

चावल का आटा और दूध

चेहरे को ग्लो और हाइड्रेशन देने के लिए चावल के आटे से बना फेस पैक (Rice Flour Face Pack) लगाया जा सकता है. 2 चम्मच चावल का आटा लेकर उसमें पेस्ट बनाने जितना दूध मिला लें. इस तैयार फेस पैक को चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. सर्दियों में ड्राई स्किन से परेशान लोगों के लिए यह फेस पैक खासतौर से बेहद फायदेमंद होता है.

विज्ञापन

मसूर की दाल, दही और शहद

मसूर की दाल से बनने वाला फेस पैक (Masoor Dal Face Pack) स्किन पर जमे दाग-धब्बों को कम करने में असरदार होता है. इस फेस पैक से चेहरे पर जमी गंदगी हटती है और स्किन पर ग्लो आता है सो अलग. चेहरे पर मसूर का फेस पैक लगाना है तो सबसे पहले 2 चम्मच मसूर की दाल को पीसकर पाउडर बना लें. इस पाउडर में एक चम्मच दही और एक चम्मच ही शहद मिला लें. तैयार फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 15 से 20 मिनट लगाएं और फिर धोकर साफ कर लें. चेहरा चमक जाएगा.

विज्ञापन

यह बोनस टिप भी आएगी काम

  • आज से लोहड़ी के दिन तक अगर एक नुस्खा आजमा लिया तो आपकी स्किन बेबी सॉप्ट हो जाएगी और चेहरे पर चांदी सा ग्लो दिखने लगेगा. यह है कच्चे दूध का नुस्खा.
  • रोजाना सुबह एक कटोरी में थोड़ा सा कच्चा दूध (Raw Milk) निकाल लें.
  • इस कच्चे दूध में रूई डुबोएं और पूरे चेहरे पर मलें.
  • आपको चेहरे पर जमी डेड स्किन सेल्स या मैल छूटकर निकलता हुआ सा दिखेगा.
  • 5 मिनट इस तरह चेहरे पर कच्चा दूध मलने के बाद चेहरे को धोकर साफ कर लें.
  • हर दिन अगर यह नुस्खा आजमा लिया जाए तो आपको कभी किसी महंगे स्किन ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें- सर्दियों में चेहरे को फटने से कैसे बचाएं? यहां जानिए कौन से 3 स्क्रब ड्राई स्किन को मुलायम बनाते हैं

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ