भारत की 5 खूबसूरत जगहें जिनके लिए टूरिज्म ही बन गया संकट! यहां घूमने जाने से करें तौबा

Most Overcrowded Tourist Destinations: भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां हर साल लाखों में पर्यटक घूमने आते हैं लेकिन ज्यादा पर्यटकों के आने की वजह से यहां कई समस्याएं जैसे भीड़-भाड़, प्रदूषण आदि होने लगा है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो जगहें।

Most overcrowded tourist place

Most overcrowded tourist place

Most Overcrowded Tourist Destinations: भारत अपनी संस्कृति, सुंदरता और ऐतिहासिक जगहों के लिए काफी प्रसिद्ध है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां आकर लोग खूब मजे करते हैं लेकिन ज्यादा पर्यटन होने के कारण यहां के आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे जहां ज्यादा पर्यटन के कारण लोगों को पर्यावरणीय, सामाजिक और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो जगहें।

विज्ञापन

गोवा

गोवा भारत के पश्चिमी तट पर मौजूद एक छोटा सा राज्य है जो अपने समुद्र तटों के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां हर साल लाखों में लोग घूमने आते हैं लेकिन इसकी वजह से यहां कई समस्याएं जैसे प्रदूषण, ट्रैफिक आदि होने लगा है।

विज्ञापन

वाराणसी

वाराणसी दुनिया के सबसे पुराने शहरों में से एक है जो अपने तीर्थस्थल के लिए जाना जाता है। ये लाखों में हिंदू पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है लेकिन ज्यादा पर्यटकों के आने की वजह से यहां कि पवित्र माने जाने वाली गंगा नदी प्रदूषित होती जा रही है। इसके अलावा धार्मिक प्रथाओं से पैसा कमाने की होड़ में यहां की पारंपरिक संस्कृति और आध्यात्मिक महत्व भी कम होता जा रहा है।

विज्ञापन

varanasi

मनाली

भारत के हिमाचल में मौजूद मनाली चारों ओर से पहाड़ों से घिरा हुआ है। ये काफी साफ-सुथरी जगह मानी जाती है। ज्यादा पर्यटन होने के कारण यहां पर रोजगार तो बढ़ रहा है लेकिन साथ ही साथ यहां प्रदूषण, ट्रैफिक जाम की समस्या भी बढ़ती जा रही है। रोजगार के लिए लोग यहां के पेड़ों को काट रहे हैं जिससे पर्यावरण को हानि पहुंच रही है।

विज्ञापन

ऋषिकेश

भारत की योग नगरी के नाम से जाना जाने वाला ऋषिकेश उत्तराखंड में बसा है। यहां कई पवित्र स्थल और गंगा नदी मौजूद है।लोग यहां आकर गंगा नदी को प्रदूषित कर देते हैं जिसके कारण नदी में मौजूद जीवों की मृत्यु हो जाती है।

rishikesh

विज्ञापन

आगरा

आगरा भारत के ऐतिहासिक जगहों में से एक है, भारत का मशहूर ताज महल भी यहीं मौजूद है। ज्यादा पर्यटन होने के कारण यहां पर ट्रैफिक, प्रदूषण और लोगों में स्वास्थ्य की परेशानी होने लगी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ