Republic Day Trip: गणतंत्र दिवस पर बिना एक्स्ट्रा छुट्टी लिए प्लान करें 3 दिन की वीकेंड ट्रिप, इन जगहों को करें एक्सप्लोर

Republic Day Long Weekend: भारत में तीन से चार दिन की छुट्टियों में घूमने के लिए कई ऑप्शन मौजूद हैं, लेकिन अगर आप गणतंत्र दिवस पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपको ऐसी जगहों का चयन करना चाहिए जहां पर भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिले.

Republic Day travel tips

गणतंत्र दिवस के अवसर पर आप इन एतिहासिक जगहों पर जा सकते हैं. Image Credit- News24

Republic Day Best Places: इस बार गणतंत्र दिवस सोमवार के दिन पड़ रहा है, इसलिए कई लोग साल के पहले ही महीने लॉन्ग वीकेंड मिलने की वजह से खुश हैं. गणतंत्र दिवस पर स्कूलों और दफ्तरों में सरकारी छुट्टी होती है. इसलिए अगर आप चाहें तो इस छुट्टी के साथ वीकेंड जोड़कर लंबे ब्रेक का प्लान बना सकते हैं. आपके पास पूरे 3 दिन होंगे और ऐसे में आप गणतंत्र दिवस पर कोई एक्स्ट्रा छुट्टी लिए बिना भी घूमने का प्लान बना सकते हैं. इस दौरान आप अपनी पसंदीदा जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं. अगर आपके जगह समझ नहीं आ रही है तो हम आपको कुछ ऐसे डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे, जिन्हें एक्सप्लोर करने का प्लान बनाया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर घूमने की जगहें | Best Places To Visit During Republic Day

कैसे प्लान करें गणतंत्र दिवस पर लॉन्ग ट्रिप?

आपको वीकेंड से पहले ही सारे काम करके रख लेने हैं और फ्राइडे की रात को ही अपनी डेस्टिनेशन के लिए निकल जाना है. तभी आप एकदम बढ़िया ट्रिप प्लान कर पाएंगे. वहीं, वापस आने का प्लान सोमवार की रात या अगले दिन कर सकते हैं.

साबरमती आश्रम

देश की आजादी में महात्मा गांधी का एक अहम योगदान रहा है. इसलिए इन्हें राष्ट्रपिता की संज्ञा दी है और जब भी भारत की आजादी का जिक्र आता है तो गांधी जी का नाम जरूर लिया जाता है. ऐसे में आपको महात्मा गांधी से संबंधित जगहें देखनी चाहिए. आप लॉन्ग वीकेंड ट्रिप पर साबरमती आश्रम जरूर घूमकर आएं. साबरमती आश्रम में जाकर आप गांधी जी को करीब से जान पाएंगे और गुजरात के व्यंजनों का लुत्फ उठा पाएंगे.

विज्ञापन

वाघा बॉर्डर

आप पंजाब जाने का प्लान बना सकते हैं. यहां पर जलियांवाला बाग देखने के लिए जाया जा सकता है. इसके अलावा, आप गणतंत्र दिवस के मौके पर अमृतसर के वाघा बॉर्डर पर भी जा सकते हैं. यहां पर आपको बहुत ही मजा आएगा, क्योंकि यह जगह भारत-पाकिस्तान की सीमा पर है. वाघा बॉर्डर में आप परेड के अलावा रिट्रीट कार्यक्रम भी देख सकते हैं. यहां भारतीयों जवानों की गर्मजोशी देखकर अलग ही मजा आता है.

दिल्ली की सैर

आप कहीं दूर ना जाकर दिल्ली को ही एक्सप्लोर कर सकते हैं. आप इंडिया गेट से शुरू करते हुए दिल्ली की तमाम ऐतिहासिक इमारतों को घूमने का प्लान बना सकते हैं. इस लिस्ट में राजघाट और लाल किला को शामिल करना ना भूलें. वहीं, अगर आपके साथ बच्चे हैं तो इंडिया गेट जाना बेस्ट हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ