---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

सर्दियों के कपड़ों को स्टोर करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? यहां जानिए पूरे साल वूलन फ्रेश रखने के आसान टिप्स

Woolen Kapde Kaise Rakhe: अब गर्मियां आ रही हैं, ऐसे में वुलन कपड़ों को वापस रखने का वक्त आ गया है. इसे आप एक नहीं बल्कि कई आसान तरीकों से स्टोर कर सकते हैं, क्योंकि ध्यान ना देने पर कपड़ों में अक्सर कीड़े लग जाते हैं.

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 11, 2026 08:54
Woolen Kapde Kaise Rakhe
वूलन कपड़ों को स्टोर करने का तरीका- Image Credit- Freepik

Woolen Clothes Storing Tips: सर्दियों का मौसम खत्म होते ही सबसे बड़ी परेशानी होती है भारी वूलन कपड़ों को सही तरीके से स्टोर करने की. ऐसा इसलिए क्योंकि वूलन कपड़ों को सही तरह से रखना बहुत जरूरी है. अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो वूलन कपड़ों में फंगस, कीड़े या रोएं लग सकते हैं, खासतौर से स्वेटर जल्दी खराब होने लगते हैं. इसलिए गर्मियां शुरू होने से पहले वूलन कपड़ों को साफ, सूखा और सही तरीके से पैक करना शुरू कर दें, ताकि उन्हें पूरे साल आसानी से रखा जा सके और अगले सीजन बिना किसी टेंशन के पहना जा सके. अगर आपको वूलन कपड़ों को रखने का सही तरीका नहीं पता तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- Promise Day 2026: आज है प्यार और वादों का दिन! जानिए क्यों मनाया जाता है यह दिन, क्या है प्रोमिस डे का असल मीनिंग

---विज्ञापन---

वूलन कपड़ों को स्टोर करने का तरीका

वूलन कपड़ों को स्टोर करने से कुछ बातों पर ध्यान दें, क्योंकि कई बार सही तरह से रखने के बाद भी इन टिप्स की वजह से भी वूलन खराब हो जाती है. इसलिए बेहतर होगा कि आप नीचे बताई गई बातों पर ध्यान दें.

  • सभी कपड़ों को अच्छी तरह से सुखा लें.
  • हल्की धूप लगाकर कीड़े को मारने की कोशिश करें.
  • कपड़ों में नमी को दूर करने के लिए कपड़े तय करके रखें.

कपड़े स्टोर करने के लिए क्या करें?

स्टोरेज बैग या बॉक्स का इस्तेमाल- वूलन कपड़ों को स्टोर करके रखने के लिए जरूरी है कि आप सही स्टोरेज बैग या बॉक्स का चुनाव करें. ऐसा इसलिए क्योंकि वैक्यूम बैग लंबे समय के लिए सही नहीं माने जाते, क्योंकि इससे ऊन के नेचुरल फाइबर को नुकसान हो सकता है.
सिलिका जेल का इस्तेमाल- बैग या बॉक्स को नमी से बचाने के लिए जरूरी है कि आप सिलिका जेल या चूना का इस्तेमाल करें. ऐसा करने से नमी कपड़ों के पास नहीं आएगी और बदबू दूर रहेगी. आप कपड़ों के बीच में अखबार भी रख सकते हैं.
नीम की पत्तियां- आप नीम की पत्तियां रख सकते हैं, जिससे नमी कपड़ों के पास नहीं आएगी और आपके कपड़े लंबे वक्त तक सही रहेंगे. आप तेजपत्ता या नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. लैवेंडर ऑयल का भी इस्तेमाल करें.
सूखी जगह रखें- आप कपडों को सूखी जगह रख सकते हैं, क्योंकि कई बार सीलन वाली जगह कपड़ों को बदबूदार बना सकती है. आप पहले ही इस बात का ध्यान रखें और कपड़ों को सूखी जगह पर रखें.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- Snacks Recipes: आलू के नहीं… इस बार बनाएं शकरकंदी के क्रिस्पी चिप्स, शाम की चाय का साथ लगेंगे एकदम लाजवाब

First published on: Feb 11, 2026 08:54 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.