---विज्ञापन---

Snacks Recipes: आलू के नहीं… इस बार बनाएं शकरकंदी के क्रिस्पी चिप्स, शाम की चाय का साथ लगेंगे एकदम लाजवाब

Shakarkandi Chips: अगर आपको आलू की चिप्स अनहेल्दी लगती हैं तो यकीनन यह रेसिपी आपके लिए मददगार साबित हो सकती है. आप घर पर स्वादिष्ट शकरकंदी के चिप्स तैयार करके अपने बच्चों को या फिर चाय के साथ सर्व कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

Homemade Shakarkandi Chips: शाम को चाय के साथ कुछ ना कुछ खाने का मन करता है. कुछ लोग बिस्कुट और कुछ लोग मसालेदार खाना पसंद करते हैं. ज्यादातर लोग बाहर से स्नैक्स खरीदकर खाते हैं, लेकिन हर रोज बाहर का खाना हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है, खासतौर से आलू के चिप्स. ऐसे में अगर आप आलू के चिप्स खाने से बोर हो चुके हैं या उनसे परहेज कर रहे हैं तो इस बार शकरकंदी के क्रिस्पी चिप्स ट्राई करें. ये स्वाद में लाजवाब होते हैं, जल्दी बन जाते हैं और बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आते हैं. खास बात यह है कि शकरकंदी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, इसलिए ये चिप्स चाय के साथ फैट फ्री स्नैक्स बन जाते हैं. इसे तैयार करने के लिए आप हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- चावल के कंटेनर में हो गए हैं कीड़े? इन ट्रिक्स से तुरंत करें साफ… चुटकियों में हो जाएगा काम

---विज्ञापन---

शकरकंदी के चिप्स कैसे बनाएं? 

सामग्री

  • शकरकंदी- 2
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • चाट मसाला- आधा चम्मच
  • काली मिर्च- आधा चम्मच
  • तलने के लिए तेल

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर शकरकंदी को अच्छी तरह से धोकर छील लें. अब चाकू की मदद से बहुत पतले राउंड स्लाइस काट लें.
  • अब इसे लगभग 15 मिनट तक ठंडे पानी में डालकर रखें. इससे एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाता है और चिप्स ज्यादा क्रिस्पी बनते हैं. ऐसा करने से चिप्स का स्वाद अच्छा होता है.
  • पानी से निकालकर स्लाइस को साफ कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें, क्योंकि अगर नमी रहेगी तो चिप्स कुरकुरे नहीं बनेंगे. इसे साफ करने के लिए टिश्यू का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. 
  • एक कड़ाही में तेल गर्म डालकर गर्म करने के लिए रखें. फिर तेज आंच पर तेल को गर्म होने दें और फिर एक-एक करके स्लाइस डालकर फ्राई करें. 
  • हल्की आंच करें और चिप्स को दोनों तरफ से फ्राई करके एक प्लेट में निकाल लें. अब ऊपर से नमक, लाल मिर्च या चाट मसाला छिड़कें और हल्का सा मिक्स करें.

इसे भी पढ़ें- Mahashivratri Puja Temple Decoration: महाशिवरात्रि पर मंदिर को कैसे सजाएं? यहां जानिए 5 आसान तरीके, सस्ते में हो जाएगा आपका काम

First published on: Feb 10, 2026 05:31 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola