White Foods Side Effects: हमारी रेगुलर डाइट में अक्सर कई वाइट फूड्स शामिल होते हैं, जो हमारे खाने का मुख्य हिस्सा बन चुके हैं, लेकिन यह हेल्दी दिखने के बाद भी हमारी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इनमें पोषक तत्व और फाइबर नहीं होते, जिससे ब्लड शुगर और इंसुलिन का लेवल बढ़ जाता है। इन वाइट फूड्स का अधिक सेवन करने से मोटापे, डायबिटीज और हृदय रोग को बढ़ावा मिलता है। इसके अलावा, ऊर्जा की कमी, पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं इन वाइट फूड्स के नाम…
वाइट ब्रेड
वाइट ब्रेड का इस्तेमाल लगभग सभी घरों में होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट और पोषक तत्व न के बराबर होते हैं, जो आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आप इसका सेवन अधिक करते हैं, तो ये ब्लड शुगर और मोटापा बढ़ा सकता है और साथ ही आपको डाइजेशन से जुड़ी समस्या भी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- दिवाली पर मिठाइयों से न करें परहेज, इन 5 हेल्थ टिप्स को करें फॉलो, मजबूत होगी इम्यूनिटी!
वाइट पास्ता
मैदा से बना वाइट पास्ता अपने हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स और फाइबर की कमी के कारण हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। इसके अधिक सेवन से ब्लड शुगर, वजन बढ़ना, डायबिटीज और डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
सफेद नमक
रिफाइंड सफेद नमक के अत्यधिक सेवन से हाई बीपी जैसी हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। साथ ही इसमें कई सारे मिनरल्स की कमी होती है, जो हृदय रोग और स्ट्रोक की संभावना को बढ़ा सकता है। इसलिए आपको नमक का सेवन सही मात्रा में करना चाहिए।
सफेद चावल
सफेद चावल में पोषक तत्व और फाइबर ना के बराबर होता है और इसके हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स के कारण इसके अधिक सेवन से स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। सफेद चावल खाने से वजन बढ़ता है और ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Diwali 2024: पटाखों से हाथ-पैर जल जाएं तो तुरंत करें ये काम, नहीं पड़ेगा दाग!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Diwali Wishes 2026: दिवाली पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
4 hrs agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
6 hrs agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
8 hrs agoदिवाली पर फोटोज करनी हैं पोस्ट तो सेलेब्स की तरह ऐसे हों तैयार
9 hrs agoछोटी दिवाली पर घर में बनाकर खाएं मिनी समोसा, इस तरह बनकर होगा तैयार
13 hrs agoछोटी दिवाली पर सभी को भेजिए यहां दिए शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी और फोटोज
1 day agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
1 day agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
1 day agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
1 day agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines