Top Unhealthy Foods: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको बाहर का खाना बेहद पसंद होता है। कुछ तो रोजाना ही अनहैल्दी खाना खाते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों मे से हैं तो आइए जानते हैं एक्सपर्ट के मुताबिक कौन से टॉप अनहैल्दी फूड्स है जिनका सेवन आपको नहीं करना चाहिए।
एनर्जी ड्रिंक
एनर्जी ड्रिंक में बहुत अधिक मात्रा में कैफीन और शक्कर होती है। इसे पीने से शरीर को थोड़ी देर के लिए ऊर्जा तो मिलती है, लेकिन इससे दिल की धड़कन तेज हो सकती है, नींद की समस्या हो सकती है और यह ब्लड प्रेशर भी बढ़ा सकता है। इसलिए यह अनहेल्दी फूड्स में से एक है।
फ्रूट स्मूदी
बाजार में मिलने वाली अधिकतर फ्रूट स्मूदीज में कई गुना चीनी और फ्लेवरिंग होती है। ये सेहतमंद दिखती हैं लेकिन वास्तव में इनमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है, जिससे वजन बढ़ सकता है और डायबिटीज का खतरा भी बढ़ता है। इसलिए इसका सेवन न करें।
ये भी पढे़ं- Healthy Snack Recipe: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये हेल्दी मूंगफली चाट, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं
डीप फ्राइड स्नैक्स
समोसे, पकौड़े, चिप्स जैसे तले हुए खाने में तो काफी टेस्टी होते हैं। लेकिन यह सेहत के लिए भी काफी ज्यादा खराब हैं। इनमें ट्रांस फैट्स और बहुत ज्यादा होता है जो दिल की बीमारियों और मोटापे का कारण बन सकते हैं।
टेट्रा पैक फ्रूट जूस
डिब्बा बंद जूस में अक्सर बहुत ज्यादा चीनी, प्रिजर्वेटिव्स और कम पोषण होता है। ताजे फलों के रस की तुलना में यह बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होते। लेकिन लोग इनको हैल्दी समझकर इसका सेवन करते हैं।
माइक्रोवेव पॉपकॉर्न
माइक्रोवेव पॉपकॉर्न में जो फ्लेवरिंग और प्रिजर्वेटिव्स डाले जाते हैं, वे शरीर के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इनमें सोडियम भी बहुत ज्यादा होता है जो हाई ब्लड प्रेशर का कारण बन सकता है।
ये भी पढे़ं- Healthy Tips: चाय बनाते समय करते हैं ये गलतियां? सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
38 mins agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
2 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
16 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
22 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
23 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
1 day agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines