---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Taj Mahotsav 2026: ताजमहल के दीदार के साथ लीजिए शॉपिंग का लुत्फ, शुरू हुआ ताज महोत्सव, जानें टिकट बुकिंग से लेकर पूरी डिटेल

Taj Mahotsav Ticket Details: आगरा जिले में आज यानी 18 फरवरी से ताज महोत्सव का आगाज हो चुका है और इसका आयोजन 10 दिनों तक रहेगा. महोत्सव में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाते हुए 500 स्टॉल लगाए गए हैं. अगर आप आगरा जाने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार ताज महोत्सव को जरूर एक्सप्लोर करें. 

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 18, 2026 14:02
Taj Mahotsav Kaha Lagta Hai
क्या है ताज महोत्सव? Image Credit- News24

Taj Mahotsav Kaha Lagta Hai: महोत्सव एक बार फिर से लोगों की खिदमत में हाजिर है. आज से इस शानदार महोत्सव की शुरुआत हो चुकी है और हर साल की तरह इस बार भी यहां देश के अलग-अलग राज्यों से आए कारीगर, कलाकार और शिल्पकार अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन कर रहे हैं. रंग-बिरंगे स्टॉल, लाइव सांस्कृतिक कार्यक्रम और लजीज व्यंजन इस मेले की रौनक को और भी बढ़ा देते हैं. अगर आप घूमने, शॉपिंग करने और भारतीय संस्कृति को करीब से देखने का प्लान बना रहे हैं, तो ताज महोत्सव आपके लिए एक शानदार मौका है. अगर आप ताजमहल के दीदार के साथ भारतीय संस्कृति की झलक देखना चाहते हैं तो यहां जाना मजेदार हो सकता है.

इसे भी पढ़ें- Ramadan Mubarak Wishes 2026: रमजान का चांद मुबारक… सभी को भेजिए रमजान की मुबारकबाद इन खास संदेशों के साथ

---विज्ञापन---

क्या है ताज महोत्सव?

ताज महोत्सव का आयोजन हर साल 10 दिनों तक किया जाता है. यहां पर पूरे भारत के कारीगर, हस्तशिल्प, कपड़े और सजावट का सामान लगाया जाता है. बनारसी साड़ियां, लखनऊ की चिकनकारी, कश्मीर के शॉल, राजस्थान की जूतियां और हाथ से बने डेकोरेशन आइटम यहां आसानी से मिल जाते हैं. शाम होते ही मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो जाते हैं, जो इस मेले की रौनक को दोगुना कर देते हैं.

कब से कब तक है ताज महोत्सव?

इस बार ताज महोत्सव का आयोजन 18 फरवरी से लेकर 27 फरवरी 2026 तक चलने वाला है. यह महोत्सव फतेहाबाद रोड पर स्थित आई लव आगरा सेल्फी प्वाइंट के पास लगाया जा रहा है. यहां पर आप हर रोज सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक जा सकते हैं और हर दिन आपको यहां पर कुछ नया देखने को मिलेगा. 

---विज्ञापन---

किस दिन क्या है खास? (Day-Wise Highlights)

  • पहला दिन- उद्घाटन समारोह
  • दूसरा दिन- लोक कला दिवस
  • तीसरा दिन- शिल्प और हस्तकला विशेष
  • चौथा दिन- युवा सांस्कृतिक संध्या
  • पांचवां दिन- सूफी और कव्वाली नाइट
  • छठा दिन- क्लासिक नाइट
  • सातवां दिन- फूड फेस्ट स्पेशल
  • आठवां दिन- फैमिली डे
  • नौवां दिन- बॉलीवुड नाइट
  • दसवां दिन- समापन समारोह

टिकट कैसे बुक करें?

यहां पर जाने के लिए आपको टिकट खरीदना होगा. टिकट को आप ऑनलाइन या ऑफलाइन आसानी से खरीद सकते हैं. इसकी कीमत सिर्फ 50 रुपये है, जिसे आप पर्यटन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं. वहीं, ताज महोत्सव के एंट्री गेट पर जाकर आप टिकट खरीद सकते हैं.   

यहां पर कैसे पहुंचें? 

यहां पर जाने के लिए आप ट्रेन या बस से आसानी से सफर कर सकते हैं. अगर आपके पास अपनी कार है तो बेस्ट रहेगा, क्योंकि कार से आपको ज्यादा घूमना नहीं पड़ेगा और आपका टाइम भी बचेगा. 

इसे भी पढ़ें- 13 से 14 घंटे का रोजा होगा आसान! सहरी की थाली में आज ही जोड़ें ये 4 खास चीजें, दिनभर नहीं लगेगी भूख-प्यास

First published on: Feb 18, 2026 02:01 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.