धूप की टैनिंग से हो गए हैं परेशान? हफ्ते में 1-2 बार लगाएं ये नेचुरल चीजें, तुरंत दिखेगा असर

Sun Tanning Tips: गर्मियों में बॉडी में टैनिंग होना आम बात है। लेकिन टैनिंग से छुटकारा कैसे पाया जाए, यह सोचने वाली बात हो जाती है। अगर आप भी टैनिंग हटाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू चीजों के बारे में जिन्हें आप हफ्ते में एक से दो बार उपयोग कर सकते हैं।

Image Source Freepik

Sun Tanning Tips: गर्मियों में धूप में बाहर निकलना जितना जरूरी होता है उतना ही परेशानी भरा भी बन जाता है खासकर जब स्किन पर टैनिंग होने लगती है। टैनिंग से चेहरे की रंगत काली और बेजान लगने लगती है जिससे आत्मविश्वास भी कम होने लगता है। ऐसा कई बार होता है कि सनस्क्रीन लगाने के बावजूद भी टैनिंग से पूरी तरह बच पाना मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इससे परेशान हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान और नेचुरल घरेलू उपायों से आप टैनिंग को धीरे-धीरे दूर कर सकते हैं। इन उपायों को हफ्ते में एक या दो बार अपनाना काफी होता है और कुछ ही दिनों में आपको फर्क साफ नजर आने लगेगा। तो आइए जानते हैं कि बिना केमिकल प्रोडक्ट्स के कैसे आप अपनी स्किन को टैनिंग से मुक्त कर सकते हैं।

दूध में हल्दी मिलाकर लगाएं

Image Source Freepik

अगर आप हफ्ते में एक से दो बार दूध में हल्दी मिलाकर लगाते हैं, तो इससे आप टैनिंग से मुक्ति पा सकते हैं। क्योंकि दूध स्किन को नेचुरल मॉइश्चराइज करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है। हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और स्किन ब्राइटनिंग गुण होते हैं जो स्किन से सन टैन को हटाने में काफी लाभदायक माने जाते हैं। थोड़े से कच्चे दूध में एक चुटकी हल्दी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15–20 मिनट के लिए छोड़ दें फिर हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।

खीरे का पेस्ट

Image Source Freepik

ऐसा माना जाता है कि खीरा स्किन को हाइड्रेट और फ्रेश रखता है और टैनिंग को कम करने में मदद करता है। खीरे को पीसकर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को 15–20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें। यह उपाय हफ्ते में 1–2 बार करें।

एलोवेरा जेल और गुलाब जल

Image Source Freepik

एलोवेरा स्किन के लिए नेचुरल और लाभदायक चीज है जो आसानी से मिल जाती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन स्किन को रिपेयर करते हैं और सन डैमेज से राहत दिलाते हैं। गुलाब जल स्किन को ठंडक देता है और पोर्स को टाइट करने में मदद करता है। रात में सोने से पहले एक चम्मच एलोवेरा जेल में दो चम्मच गुलाब जल मिलाएं। इस मिश्रण को हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएं और 15–20 मिनट बाद धो लें। इससे आपकी स्किन टैनिंग से मुक्त हो जाएगी और ग्लोइंग लगेगी।

बेसन-टमाटर पैक

Image Source Freepik

बेसन और टमाटर दोनों ही स्किन के लिए बहुत लाभदायक होते हैं। एक टेबलस्पून बेसन में आधा टेबल स्पून टमाटर का जूस और एक चुटकी हल्दी मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को टैनिंग वाले एरिया में लगाएं और सूखने के बाद धो लें। यह न केवल टैनिंग हटाता है बल्कि स्किन के टेक्सचर को भी सुधारता है और डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को साफ करता है।

कॉफी-टमाटर स्क्रब

Image Source Freepik

कॉफी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। एक चम्मच कॉफी में टमाटर का रस मिलाएं और इसे टैनिंग वाले हिस्से पर लगाएं। सूखने पर इस पर हल्का नींबू रगड़ें और फिर चेहरा धो लें। यह नेचुरल तरीके से टैनिंग को हटाने, पिगमेंटेशन को कम करने और स्किन को एक्सफोलिएट कर साफ करने में मदद करता है। इस उपाय को भी हफ्ते में 1–2 बार कर सकते हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ