Stress Reducing Foods: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में एंजाइटी और तनाव आम बात होती जा रही है। ऐसे में इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई लोग दवा लेते हैं, लेकिन क्या आपको पता है आपकी ये समस्या बिना दवा खाए भी ठीक हो सकती है। आप इस समस्या को स्ट्रेस रिलीजिंग फूड से भी ठीक कर सकते हैं।कई फूड आइटम्स होते हैं जो ऐसे हैं जिनमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो मूड को बेहतर बनाने और आपको तनाव से दूर रखने में आपकी मदद कर सकता है। साथ ही इन फूड को आप हर रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे कौन कौन से फूड हैं जो आपके तनाव को दूर करने में आपकी मदद कर सकता है।
एवोकाडो
एवोकाडो विटामिन बी 6 का एक अच्छा सोर्स है, जो सेरोटोनिन नामक हार्मोन को बनाने में आपकी मदद करता है। इस हार्मोन के वजह से आपका मूड ठीक रहता है। इस फ्रूट को आप अपनी डाइट में हर रोज शामिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Green Tea vs Chamomile Tea: वेट लॉस के लिए पीते हैं चाय, जानिए ज्यादा फायदेमंद कौन सी?
हरी पत्तेदार सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होती है। जिसके सेवन से आप तनाव से दूर रह सकते हैं। इसे आप अपनी खाने में हर रोज शामिल कर सकते हैं ये आपको और भी कई बीमारियों से दूर रखने मदद करता है।
बादाम
बादाम में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो तनाव को कम करने में कारगार साबित हो सकता है। इसके अलावा, बादाम में विटामिन-ई भी होता है, जो आपके दिमाग के हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। बादाम को आप रोज पानी में भिगो कर खा सकते हैं।
केला
केले में विटामिन बी6 पाया जाता है, जो आपके दिमाग सेरोटोनिन को बढ़ाता है। सेरोटोनिन एक ऐसा हार्मोन है, जो आपके मूड स्विंग्स को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके अलावा भी केले खाने के कई फायदे होते हैं, इसलिए आप केले को अपनी डाइट में हर रोज शामिल कर सकते हैं।
अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके मूड को अच्छा बनाने में आपकी मदद कर सकता है। इसके अलावा यह सूजन को भी कम करता हैं। अखरोट खाने से आपके हेल्थ को और भी कई फायदे मिल सकते हैं। इसे आप हर रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
अंडे
अंडे में विटामिन बी12 होता है, जो आपको स्ट्रेस और एंजाइटी से दूर रखने में आपकी मदद करता है। साथ ही आपके मूड को अच्छा बनाए रखता है। अंडे को सर्दियों में हर रोज अपनी डाइट में शामिल कर सकते है, जो आपके शरीर को गर्म रखने में मदद करेगा।
संतरा
संतरे में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपको तनाव से दूर रखता है और साथ भी आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है। यह एक मौसमी फल है, इसलिए आप इसका सेवन मौसम के अनुसार कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Diabetes Reverse के लिए फॉलो करें ये डाइट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
12 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
13 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
15 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
15 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
16 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
16 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
18 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
20 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines