Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

नरम-मुलायम राइस इडली से करें दिन की हेल्दी शुरुआत, स्वाद और सेहत दोनों का रखेगा ख्याल

Soft Rice Idli Recipe: क्या आप भी इडली बनाना चाहते हैं, लेकिन परेशान है कि आपको इसकी रेसिपी नहीं मालूम? अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको सबसे आसान तरीके से राइस इडली बनाना सिखाएंगे.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 31, 2026 07:13
Rice Idli Recipe
इडली बनाने का आसान तरीका.

How To Make Idli At Home: सुबह का नाश्ता दिन की ऊर्जा तय करता है, इसलिए ऐसा भोजन चुनना जरूरी है जो हल्का, स्वादिष्ट और पौष्टिक हो. साउड इंडिया का मशहूर डिश इडली अब पूरे देश में पसंद की जाती है, आमतौर पर लोग सूजी की इडली बनाते हैं, लेकिन अगर आप स्वाद में बदलाव चाहते हैं तो चावल से बनी राइस इडली एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. यह खाने में बहुत नरम होती है और पाचन के लिए भी अच्छी मानी जाती है, जो आपके ब्रेकफास्ट की कमी को दूर कर सकती है.

यह भी पढ़ें: अगर बच्चे में दिखते हैं ये 5 साइन तो समझ जाइए जीनियस है आपका बच्चा, कभी इग्नोर ना करें ये गुण

---विज्ञापन---

राइस इडली बनाने के लिए जरूरी सामग्री

स्वादिष्ट और स्पंजी राइस इडली बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. आपको चाहिए बस;

---विज्ञापन---
  • 1½ कप सेला या उबले चावल.
  • 1 कप धुली उड़द दालय
  • जरूरत अनुसार चम्मच नमक.
  • जरूरत के अनुसार पानी.
  • इडली बनाने का सांचा.
  • भाप देने के लिए कुकर या स्टीमर.

घर पर आसानी से राइस इडली बनाने की आसान तरीका

  • सबसे पहले चावल और उड़द दाल को अच्छी तरह धोकर अलग-अलग बर्तन में 5-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें.
  • इसके बाद दाल को मिक्सर में डालकर मुलायम पेस्ट बना लें और चावल को हल्का दरदरा पीस लें ताकि इडली का टेक्सचर अच्छा बने.
  • अब दोनों को एक बड़े बर्तन में मिलाकर नमक डालें और जरूरत अनुसार पानी मिलाकर मध्यम गाढ़ा घोल तैयार करें.
  • इस बैटर को ढककर किसी गर्म जगह पर 8-10 घंटे या रातभर के लिए रख दें ताकि इसमें अच्छी तरह खमीर आ जाए.
  • अगली सुबह इडली के सांचों को हल्का तेल लगाकर बैटर डालें और 10-12 मिनट तक भाप में पकाएं. इस तरह आपकी इडली तैयार हो जाएगी.
  • तैयार इडली को नारियल चटनी और सांभर के साथ गर्म-गर्म परोसें और परिवार के साथ इसका मजा उठाएं.

यह भी पढ़ें: रोज सुबह 1 लहसुन खाने के चौंकाने वाले फायदे! दिल, शुगर और डाइजेशन सब रहेगा कंट्रोल

First published on: Mar 31, 2026 07:13 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.