Vitamin E कैप्सूल से स्किन को मिलते हैं ये 3 फायदे, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Skin Care Tips: विटामिन ई कैप्सूल सर्दियों में स्किन के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर आप इसे हर रोज अपनी स्किन केयर रुटीन में शामिल करते हैं, तो इससे आपकी स्किन हेल्दी बनी रह सकती है।

Skin Care Tips

Skin Care Tips

Skin Care Tips: विटामिन ई कैप्सूल सर्दियों में होने वाली त्वचा की समस्याओं के लिए एक बेहतरीन इलाज माना जाता है। विटामिन ई स्किन की नमी को बनाए रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा के सूखापन, जलन और फाइन लाइन को कम करता है। विटामिन ई कैप्सूल को आप अपनी स्किन केयर रुटीन में शामिल कर सकते हैं। इसे आप चाहें तो सीधे तौर पर लगाएं या फिर फेस पैक बनाकर लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे स्किन पर लगाने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?

विज्ञापन

स्किन की नमी रहती है बरकरार

विटामिन ई स्किन को हेल्दी और सॉफ्ट रखने में मदद करता है। साथ ही ये स्किन को गहराई से नमी प्रदान करता है। इससे स्किन का सूखापन और जलन कम होता है। साथ ही स्किन पर होने वाले मुंहासे दूर रहते हैं।

विज्ञापन

ग्लोइंग स्किन

सर्दियों के महीनों के दौरान विटामिन ई कैप्सूल का नियमित इस्तेमाल कोलेजन के निर्माण को एक्टिव करता है। ये त्वचा को नेचुरली हेल्दी रखने और डेड स्किन को हटाने में मदद कर करता है। इससे आपकी स्किन ग्लोइंग नजर आती है।

विज्ञापन

स्किन रहती है फ्रेश

विटामिन ई एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। ये आरकी स्किन के जलन और रेडनेस को कम करता है। स्किन फ्रेश रखने में मदद करता है और बाहरी परेशानियों को त्वचा तक पहुंचने से रोकता है।

कैसे करें इस्तेमाल

एक कटोरी में विटामिन ई कैप्सूल को तोड़ लें इसमें एक चम्मच नारियल तेल को अच्छे से मिलाएं। आप चाहें तो इसमें  गुलाब जल, एलोवेरा जेल या बादाम का तेल भी मिला सकते हैं। कॉटन या उंगलियों से पूरे चेहरे और गर्दन पर इस मास्क से मालिश करें और हल्के हाथ से 5 से 10 मिनट के लिए चेहरे की करने के बाद सूखने दे और गुनगुने पानी से धो लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ