हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Skin Care Tips: स्किन के पोर्स को कम करने के लिए अपनाएं ये 3 घरेलू उपाय, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

Skin Care Tips: कई बार आपकी स्किन पर पोर्स ज्यादा बड़े नजर आने लगते हैं, जिसके कारण स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं बढ़ जाती है और आपका चेहरा खराब होने लगता है।  

विज्ञापन
Skin Care Tips

Skin Care Tips: चेहरे पर बढ़े हुए पोर्स एक आम समस्या है, लेकिन ये किसी के भी चेहरे को बुरी तरह से खराब कर सकती है। आम तौर पर ये बहुत छोटे नजर आते हैं, लेकिन वे जब गंदगी, ऑयल और डेड स्किन सेल्स से भर जाते हैं तो बड़े नजर आ सकते हैं। जैसे-जैसे पोर्स बढ़ते हैं, वे सेबेसियस ग्लैंड्स के बढ़ने का कारण बनते हैं, जो स्किन के एक्स्ट्रा को बढ़ाते हैं और कई तरह की समस्या पैदा करते हैं। इससे कई तरह की त्वचा जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं, जैसे मुंहासे, ब्लैकहेड्स और सुस्त त्वचा। आइए जानते हैं इसके लिए आप किन-किन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं?

खीरा और नींबू का रस

खीरा और नींबू का रस बढ़े हुए पोर्स को कम करने में मदद कर सकते हैं। दो चम्मच खीरे के रस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और कॉटन बॉल से चेहरे पर लगाएं। इसे सूखने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी स्किन के पोर्स आसानी से कम हो सकते और आपकी त्वचा को जवां और ग्लोइंग नजर आ सकती है।

ये भी पढ़ें- क्या बवासीर से भी कैंसर का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय

विज्ञापन

केले का छिलका

केले के छिलके को त्वचा पर रगड़ने से भी बड़े पोर्स को छोटा करने में मदद मिल सकती है। छिलके में मौजूद ल्यूटिन और पोटेशियम त्वचा को पोषण देते हैं और बेदाग त्वचा को बढ़ावा देते हैं। इसे आप कम से कम 10 मिनट के लिए धीरे-धीरे रगड़ें और फिर ठंडे पानी से धो लें। इस उपाय को हफ्ते  में दो बार दोहराने से पोर्स का आकार काफी हद तक कम हो सकता है।

ओट्स और दूध

ओट्स एक नेचुरल एक्सफोलिएटिंग है जो बढ़े हुए पोर्स को कम करने में मदद कर सकता है। दो चम्मच ओट्स को एक चम्मच दूध के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को त्वचा पर लगाएं और सूखने दें। इसके बाद गंदगी और तेल को हटाने के लिए ठंडे पानी से धोने से पहले धीरे से स्क्रब करें, जिससे छोटे और साफ पोर्स दिखाई देंगे और ये धीरे-धीरे कम हो सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ये 3 दवाएं सेहत के लिए हो सकती खतरनाक! जानें क्या कहती है रिपोर्ट

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola