Skin Care Tips: ड्राई स्किन वाले लोग अक्सर त्वचा पर रूखा और असहज महसूस करते है, जिसके कारण कई समस्याएं भी बढ़ जाती है। घर पर बने टोनर इन समस्याओं को दूर करने का सबसे अच्छा उपाय माना है। टोनर स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करता है और फ्रेश लुक देता हैं। हालांकि स्टोर से खरीदे गए टोनर आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन उनमें ज्यादातर केमिकल होते हैं जो रूखेपन को और बढ़ा सकते हैं। सबसे अच्छा है कि घर पर बने टोनर का चुनाव करें जो रूखी त्वचा को हाइड्रेट रखने का सबसे अच्छा तरीका है। घर पर बने टोनर त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करता है। इन टोनर को आप नेचुरल तरीके से बना सकते हैं। इससे आपकी कई तरह की दूर रहती है और स्किन ग्लो करता है।
कैमोमाइल चाय और शहद
कैमोमाइल चाय और शहद दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद होते है और त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं। इन दोनों चीजों से बना टोनर जलन को कम करने में मदद करता है और पर्याप्त नमी और पोषण देता है। इस टोनर को बनाने के लिए कैमोमाइल चाय बनाएं और इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें शहद मिलाएं और पूरे चेहरे पर धीरे-धीरे लगाएं। इसे आप रात को सोते समय इस्तेमाल कर सकते हैं और सुबह उठने पर धो लें।
ये भी पढ़ें- इन 3 तरह के डाइट को करें अपनी डेली रुटीन में शामिल, सोरायसिस कम करने में मिलेगी मदद
ग्रीन टी और विटामिन ई
ग्रीन टी रूखी त्वचा को देता है और उसमें चमक लाती है, वहीं विटामिन ई नेचुरल नमी को बरकरार रखता है। एंटीऑक्सीडेंट गुणों के अलावा, ये रूखेपन से लड़ने में मदद करता है। इस टोनर को बनाने के लिए ग्रीन टी बनाएं और इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इसमें विटामिन ई कैप्सूल डालें और कॉटन की मदद से अपने चेहरे पर इसे लगाएं। से आप रात को सोते समय इस्तेमाल कर सकते हैं और सुबह उठने पर धो ठंडे पानी से धो लें।
एलोवेरा और नारियल पानी
एलोवेरा और नारियल का पानी नेचुरल मॉइस्चराइजर हैं जो रूखी त्वचा को पोषण देने में मदद करते हैं। ये सुस्त, रूखी त्वचा को फ्रेश रखने में मदद करता है। इस टोनर को बनाने के लिए ताजा एलोवेरा जेल को नारियल के पानी में मिलाएं। इसे बोतल में भर लें और जरूरत पड़ने पर चेहरे पर स्प्रे करें।
ये भी पढ़ें- 30 से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए 3 फल हैं फायदेमंद! जानें क्या कहती है रिसर्च
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर दिखना है खूबसूरत तो इस उबटन को बना लीजिए आज ही
2 hrs agoसिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
4 hrs agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
5 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
7 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
1 day agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
2 days agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines