Ganesh Chaturthi 2024: देशभर में गणेश चतुर्थी की धूम है। इस पर्व पर लोग अपने घरों में तरह-तरह के पकवान बनाते हैं। श्रीखंड भी इनमें से एक व्यंजन है जो गणेश चतुर्थी में खासतौर पर बनाई जाती है। मोदक और लड्डू का भोग तो गणेश जी को लगता ही है। कुछ लोग रोज अपने घर में अलग-अलग मिठाइयों के अलग-अलग स्टाइल के मोदक बनाकर भोग लगाते हैं। मगर कुछ घरों में श्रीखंड का प्रसाद भी चढ़ाया जाता है। अगर आपको भी श्रीखंड का भोग बप्पा के लिए बनाना है तो घर पर ही इसे तैयार करें। यहां सीखिए ट्रेडिशनल स्टाइल श्रीखंड की रेसिपी। श्रीखंड कम समय में तैयार होने वाला एक स्वादिष्ट डिज़र्ट है जो सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।
इसे बनाने के लिए सामग्रियां
500 ग्राम लटका दही
लटका दही बनाने की विधि
लटके दही के लिए आपको इसे एक मलमल के कपड़े में बांधकर रातभर के लिए किसी रस्सी के सहारे बांधकर लटकाना होगा। ऐसा करने से दही से सारा पानी निकल जाएगा और लटका दही या हंग कर्ड तैयार हो जाएगा।
इस विधि से बनाएं श्रीखंड
सबसे पहले 10 एमएल दूध में केसर भिगो लें। इसके बाद एक बड़े कटोरे में दही को फेंट लें। अब इसमें चीनी, इलायची पाउडर, गुलाब जल और ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद दोबारा फेंटें, आपको इसे तबतक फेंटना है जबतक ये एक स्मूद क्रीमी टेक्सचर न पकड़ लें। अगर आपको ठंडा श्रीखंड पसंद है तो इसे फ्रिज में 1 घंटे के लिए रखकर फिर सर्व करें। सर्विंग के लिए इसके ऊपर नट्स और सूखे गुलाब की पंखड़ियों को डाल सकते हैं।
- श्रीखंड खाने से पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं। इससे गैस, अपच और एसिडिटी की परेशानियों से राहत मिलती है।
- श्रीखंड दही से बनाया जाता है इसलिए इसमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है।
- श्रीखंड खाने से वेटलॉस भी हो सकता है। ये लो कैलोरी का होता है, अगर इसमें शुगर एड न करें तो ये और भी ज्यादा सेहतमंद हो जाता है।
- श्रीखंड से भूख कम लगती है इसलिए यह वजन घटाने में मदद करता है।
अन्य फायदे
श्रीखंड आसानी से कम सामग्रियों में कम समय के अंदर तैयार होने वाला डिज़र्ट है। सिर्फ गणेश चतुर्थी नहीं, आप इसे घर में रोजाना या किसी गेट-टूगेदर में भी बना सकते हैं। यह डिश उनको जरूर पसंद आएगी।