Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर छा जाएगा आपका लुक, बस ट्राई करें ये स्टाइलिश नथनी डिजाइन

हरियाली तीज में ऐसी बहुत-सी महिलाएं हैं जिन्हें नथनी पहनने का काफी शौक होता है। अगर आप भी इस बार कुछ ट्रेंडिंग और स्टाइलिश नथ लेने का सोच रही हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे ऑप्शन्स के बारे में जिन्हें आप अपना सकती हैं।

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज पर छा जाएगा आपका लुक, बस ट्राई करें ये स्टाइलिश नथनी डिजाइन

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज इस साल 27 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी। यह महिलाओं के लिए एक खास त्यौहार होता है, जिसमें सोलह श्रृंगार का विशेष महत्व होता है। इस दिन महिलाएं पारंपरिक परिधान और गहनों से सजी-धजी नजर आती हैं। अगर आप भी इस तीज पर अपने लुक में कुछ खास जोड़ना चाहती हैं और सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं तो एक खूबसूरत नथनी जरूर पहनें। नथनी न  सिर्फ आपकी सुंदरता को बढ़ाती है, बल्कि पूरे लुक को रॉयल टच भी देती है। आइए जानते हैं टॉप ट्रेंडिंग नथनी के विकल्पों के बारे में, जिन्हें आप अपनी शॉपिंग लिस्ट में शामिल कर सकती हैं।

विज्ञापन

हैवी नथनी बिना चेन के

Image Source Freepik

विज्ञापन

बिना चेन वाली हैवी नथनी चेहरे को रॉयल लुक देती है। अगर आप भारी गहनों की शौकीन हैं लेकिन कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो यह नथनी एक बेहतरीन विकल्प है। यह चेहरे पर आकर्षक प्रभाव डालती है और किसी भी पारंपरिक पोशाक के साथ खूब जचती है।

फ्लोरल नथनी

Image Source Freepik

विज्ञापन

फूलों के डिजाइन वाली नथनी आजकल काफी ट्रेंड में है। यह नथ आपको फ्रेश और खूबसूरत लुक देती है। यह हर पैटर्न के साथ आसानी से मैच हो जाती है। आप इसे हल्के मेकअप और सिंपल ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं।

सिंपल फ्लोरल सर्कल नथ

Image Source Freepik

विज्ञापन

सिंपल फ्लोरल सर्कल नथ बेहद सुंदर लगती है। यह उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है जो सिंपल लेकिन एलिगेंट लुक पसंद करती हैं। गोल डिजाइन में हल्के फूलों की नक्काशी वाली यह नथ हर फेस टाइप पर सूट करती है और बहुत प्यारा लुक देती है।

महाराष्ट्रीयन नथ

Image Source Freepik

विज्ञापन

महाराष्ट्रीयन नथ काफी प्रसिद्ध हैं। इसकी डिज़ाइन पहली नजर में ही दिल जीत लेती है। अगर आप ट्रेडिशनल लुक में महाराष्ट्रीयन टच जोड़ना चाहती हैं तो यह नथ बेस्ट ऑप्शन है। इसकी खास डिजाइन और मोतियों की सजावट आपको एक शाही अंदाज देती है।

मोती नथ

Image Source Freepik

विज्ञापन

मोती से सजी हुई नथ हर समय पसंद की जाती है। यह नथनी हर उम्र की महिलाओं पर फबती है और चेहरे को एक सॉफ्ट, क्लासिक लुक देती है। आप इसे किसी भी पारंपरिक ड्रेस के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ