Hair Extension Care Tips: रात को सोने से पहले जरूर करें ये काम, वरना हेयर एक्सटेंशन हो जाएंगे बर्बाद

आज के समय में हर कोई हेयर एक्सटेंशन लगवा रहा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इनका सही से ध्यान न देने पर ये खराब हो सकते हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जिन्हें आप अपना सकते हैं। इसके साथ ही हेयर एक्सटेंशन को सुरक्षित रख सकते हैं।

Hair Extension Care Tips: रात को सोने से पहले जरूर करें ये काम, वरना हेयर एक्सटेंशन हो जाएंगे बर्बाद

Hair Extension Care Tips: अगर आप हेयर एक्सटेंशन लगाती हैं तो उनकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। खासकर बारिश के मौसम में या यात्रा के समय अगर सही ध्यान न दिया जाए तो हेयर एक्सटेंशन जल्दी खराब हो सकते हैं। बालों की सुंदरता बनाए रखने के लिए एक्सटेंशन को साफ, सूखा और उलझने से बचाकर रखना चाहिए। अगर आपने एक्सटेंशन लगाए हैं और उनकी केयर नहीं की तो वो जल्दी उलझ सकते हैं, टूट सकते हैं या अपनी चमक खो सकते हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे स्टेप्स के बारे में जिन्हें आप फॉलो कर सकते हैं।

विज्ञापन

हेयर ब्रश से धीरे-धीरे कंघी करें

अगर आप भी हेयर एक्सटेंशन ता इस्तमाल करते हैं तो आपको कभी भी झटके से कंघी नहीं करनी चाहिए। हमेशा चौड़े दांतों वाली कंघी या सॉफ्ट ब्रिसल ब्रश का इस्तेमाल करें और नीचे से ऊपर की ओर धीरे-धीरे सुलझाएं।

विज्ञापन

एक्सटेंशन को सावधानी से धोएं

Image Source Freepik

एक्सटेंशन को रोजाना धोना जरूरी नहीं होता। जब भी धोएं, तो हल्के शैम्पू का प्रयोग करें और बालों को मसलें नहीं, बस हल्के हाथों से साफ करें। इससे आपके बाल उलझेंगे नहीं।

विज्ञापन

डीप कंडीशनिंग करें

हेयर एक्सटेंशन को आप अच्छे से कंडीशनर करें क्योंकि इसमें नमी की जरूरत होती है। सप्ताह में एक बार डीप कंडीशनिंग जरूर करें, ताकि बाल मुलायम और चमकदार बने रहें।

हीट स्टाइलिंग कम करें

हेयर ड्रायर, स्ट्रेटनर या कर्लर जैसी चीजों का अधिक इस्तेमाल एक्सटेंशन को रूखा और बेजान बना सकता है। इसलिए इसका उपयोग कम से कम करें और हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे जरूर लगाएं।

विज्ञापन

गीले एक्सटेंशन के साथ न सोएं

गीले एक्सटेंशन के साथ सोने से बाल उलझ सकते हैं और टूट सकते हैं। सोने से पहले एक्सटेंशन को अच्छी तरह सूखा लें और हल्का सा ढीला चोटी बना लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ