Raksha Bandhan Gift Ideas: इस रक्षाबंधन सिर्फ मेकअप किट नहीं, बहन को दें ऐसा गिफ्ट जो बदल देंगे उसका भविष्य

रक्षाबंधन पर हर भाई अपनी बहन को या तो मेकअप का सामान देता है या फिर उसकी जरूरत की चीजें। लेकिन अगर आप आज के दिन अपनी बहन को कुछ अलग और यूनिक गिफ्ट देना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे गिफ्ट ऑप्शन के बारे में जिन्हें आप अपनी गिफ्टिंग लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Raksha Bandhan Gift Ideas: इस रक्षाबंधन सिर्फ मेकअप किट नहीं, बहन को दें ऐसा गिफ्ट जो बदल देंगे उसका भविष्य

Raksha Bandhan Gift Ideas: हर साल रक्षाबंधन पर हम अपनी बहन को मेकअप, कपड़े या रोज मर्रा की जरूरत की चीजें गिफ्ट करते हैं। लेकिन आज के दिन अगर आप कुछ हटकर और काम का तोहफा देना चाहते हैं तो क्यों न कुछ ऐसा दिया जाए जो उसके भविष्य में काम आए और उसे आर्थिक रूप से मजबूत बनाए? इस रक्षाबंधन पर बहन को ऐसा तोहफा दें जो सिर्फ आज के लिए नहीं, बल्कि आने वाले कल के लिए भी फायदेमंद हो। आइए जानते हैं ऐसे गिफ्ट्स के बारे में जिन्हें आप अपनी बहन को दे सकते हैं।

विज्ञापन

मेडिक्लेम पॉलिसी

आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके पास हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है। अगर आपकी बहन भी उनमें से एक है तो आप इस रक्षाबंधन पर उसे हेल्थ इंश्योरेंस या मेडिक्लेम पॉलिसी गिफ्ट कर सकते हैं। स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन होता है, और यह एक ऐसा तोहफा है जिसकी अहमियत समय आने पर समझ आती है।

विज्ञापन

फिक्स्ड डिपॉजिट

अगर आप अपनी बहन के नाम कुछ सेविंग करना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट एक बेहतरीन विकल्प है। इससे निश्चित समय के बाद उसे एक अच्छी रकम मिलती है, जिसे वह अपनी पढ़ाई, यात्रा या किसी अन्य जरूरत पर खर्च कर सकती है।

Image Source Freepik

विज्ञापन

डिजिटल गोल्ड

आज के समय में डिजिटल गोल्ड एक आसान और सुरक्षित निवेश का तरीका बन गया है। आप कुछ ग्राम डिजिटल गोल्ड बहन के नाम पर लेकर गिफ्ट कर सकते हैं, जिसकी वैल्यू समय के साथ बढ़ती है और वह भविष्य में इसे कभी भी भुना सकती है।

कोर्स फीस या ऑनलाइन लर्निंग सब्सक्रिप्शन

अगर आपकी बहन पढ़ाई कर रही है या कोई नया कोर्स करना चाहती है तो उसकी फीस भरकर या उसे किसी ऑनलाइन लर्निंग प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन देकर आप उसके करियर में सीधा योगदान दे सकते हैं। यह गिफ्ट उसे न केवल आत्मनिर्भर बनाएगा बल्कि आत्मविश्वास भी देगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ