News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Hariyali Teej 2025: इस तीज पर अगर आप कुछ अलग और खास दिखना चाहती हैं तो अपनी सजने-संवरने की तैयारी में नेल आर्ट डिजाइन्स को भी शामिल कर सकती हैं। आजकल नेल आर्ट फैशन का एक खास हिस्सा बन चुका है जो न केवल आपके हाथों की सुंदरता बढ़ाता है बल्कि आपके पूरे लुक को भी खास बना देता है। सुंदर और सजे हुए नाखून आपकी पर्सनैलिटी में एक अलग ही चमक जोड़ देते हैं। नेल आर्ट डिजाइन्स के कई स्टाइल्स और ट्रेंड्स हैं, जिन्हें आप अपने आउटफिट और अवसर के अनुसार चुन सकती हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे डिजाइन्स के बारे में जिन्हें आप इस तीज पर अपना सकती हैं और अपने हाथों को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।

आजकल नेल आर्ट के लिए कई डिजाइन्स ट्रेंड में हैं, जिनमें स्टोन वाली डिजाइन काफी सुंदर और एलीगेंट दिखती है। आप चाहें तो इस तरह की स्टोन स्टाइल डिजाइन का नेल आर्ट बनवा सकती हैं।

कई महिलाओं को बड़े नाखून रखना और उन्हें सजाना बहुत पसंद होता है। अगर आप भी इस तीज पर अपने लुक में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं तो ग्लिटर नेल आर्ट को फॉलो कर सकती हैं। यह बहुत ही सुंदर और आकर्षक डिजाइन होती है।

अगर आप अपने नाखूनों को हल्की चमक देना चाहती हैं तो शिमर नेल आर्ट आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह डिजाइन आपके नाखूनों की शोभा को काफी बढ़ा देती है।

ऐसी कई महिलाएं हैं जो अपने नाखूनों को सिंपल और सोबर रखना पसंद करती हैं। अगर आप भी उन्हीं में से हैं तो क्रिस्टल नेल आर्ट का डिजाइन बनवा सकती हैं। यह आपके तीज लुक में चार चाँद लगा देगा।

कॉन्ट्रास्ट नेल आर्ट आपके हाथों में बेहद सुंदर लगती है। आप इसे अपनी साड़ी या लहंगे के रंग से मेल खाते डिजाइन में बनवा सकती हैं। साथ ही रंगों का मेल भी अपने लुक के अनुसार कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें- हरियाली तीज पर पैरों की बढ़ाएं खूबसूरती, ट्राई करें ये मॉडर्न आल्ता डिजाइन्स
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।