Famous kebabs of Lucknow: काकोरी से लेकर पसंदा तक, लखनऊ के ये कबाब आपको दिवाना बना देंगे

लखनऊ जिसे तहजीब का शहर माना जाता है। जहां का खाना खा कर हर कोई दिवाना हो जाता है। यहां का मशहूर टुंडे कबाब दूर से आए लोगों का दिल जीत लेता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं नवाबों का शहर सिर्फ टुंडे कबाब तक सीमित नहीं है। यहां और भी कई ऐसे कबाब हैं जो स्वाद और खुशबू में किसी से कम नहीं हैं तो आइए जानते हैं लखनऊ के फेमस कबाब के बारे में।

Famous kebabs of Lucknow: काकोरी से लेकर पसंदा तक, लखनऊ के ये कबाब आपको दिवाना बना देंगे

Famous kebabs of Lucknow: लखनऊ का जिक्र हो और कबाबों की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। यहां का हर कबाब अपने स्वाद, मसालों और नर्मी के लिए बेहद मशहूर है। अधिकतर लोग दूर-दूर से इस कबाब का स्वाद लेने आते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लखनऊ के टुंडे कबाब के साथ और भी 5 कबाब काफी मशहूर हैं? अगर नहीं तो आइए जानते हैं नवाबों के शहर के लजीज और स्वादिष्ट कबाबों के बारे में जिनका आप लखनऊ जाकर मजा ले सकते हैं।

विज्ञापन

टुंडे कबाब

विज्ञापन

यह लखनऊ का सबसे मशहूर और आइकॉनिक कबाब है। इसे नरम, मसालेदार और “मुंह में घुल जाने वाला” कहा जाता है। इसमें लगभग 100 से भी अधिक मसाले डाले जाते हैं। आमतौर पर इसे पराठे के साथ परोसा जाता है।

बोटी कबाब

विज्ञापन

बोटी कबाब में टुकड़ों में कटे हुए गोश्त को दही और खास मसालों में मेरिनेट करके तंदूर या ग्रिल पर पकाया जाता है। यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से बेहद नरम होता है। इसकी खुशबू और जले हुए मसालों का स्वाद अविस्मरणीय होता है।

शामी कबाब

विज्ञापन

शामी कबाब आमतौर पर दाल और कीमे के मिश्रण से बनाया जाता है। यह गोल और चपटे आकार का होता है तथा अक्सर शाम के नाश्ते या बिरयानी के साथ परोसा जाता है। यह जितना देखने में अच्छा लगता है खाने में उतना ही लाजवाब होता है।

काकोरी कबाब

विज्ञापन

काकोरी कबाब अपनी मुलायम बनावट और रिच स्वाद के लिए जाना जाता है। इसे लकड़ी के कोयले पर धीमी आंच में पकाया जाता है। इसका नाम लखनऊ के पास स्थित ‘काकोरी’ गांव के नाम पर पड़ा है। यह बेहद नरम और रसीला होता है।

पसंदा कबाब

विज्ञापन

पसंदा कबाब के बारे में बहुत से लोगों ने शायद पहली बार सुना होगा। यह पतले और लंबे कट के गोश्त से बनाया जाता है, जिसे दही, पपीता और खास मसालों में मेरिनेट करके पकाया जाता है। यह एक रिच और फ्लेवरफुल कबाब होता है, जो अक्सर खास मौकों पर परोसा जाता है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ