Patni Ko Manane Ke Liye Shayari: पति-पत्नी में अक्सर ही रूठना मनाना चलता रहता है, कभी पति की किसी बात से तो कभी बात ना सुनने से पत्नी रूठ जाती है. अब एक अच्छा पति तो वही है ना जो अपनी पत्नी को रूठा हुआ ना छोड़े और उसे मनाने की जद्दोजहद करे. ऐसे में आपकी पत्नी अगर आपसे नाराज है और मुंह फुलाकर बैठी है तो उसे आप यहां दी गई रोमांटिक और क्यूट शायरी भेज सकते हैं. ये शायरी पढ़कर पत्नी के चेहरे पर मुस्कुराहट आ जाएगी और गुस्सा भी बर्फ की तरह पिघलने लगेगा.
रूठी पत्नी को मनाने कि ले भेजें ये शायरी
हमसे कोई भूल हुई तो भूल समझ कर भूल जाना,
मगर भूलना सिर्फ भूल को, भूल से हमें ना भूल जाना !

देखा है आज उसने गुस्से की नजर से हमें,
पता नहीं किस बात से नाराज है वो हमसे!
किसी को अपनी दौलत पे अभिमान है,
तो किसी को अपने रुतबे पे अभिमान है,
पर जिस पर मुझे अभिमान है वो हमारी जान है !
जी चाहता है तेरे मेरे बीच की सारी दूरियां मिटा दूँ,
हसरत ये है कि तेरे पास आकर तुझे सीने से लगा लूँ !
नाराज पत्नी को कैसे मनाएं शायरी
सारे सितम हमारे, छांट लिया करो
नाराजगी से अच्छा, डांट लिया करो

गलती हुई हमसे मान हमने लिया,
गलत हम थे जान हमने लिया,
अब न करेंगे कुछ ऐसा जो बुरा लगे आपको
अब ये दिल में था हमने बोल दिया..
क्या मैं तुम्हारी तारीफ करूं अल्फाज नहीं मिलते…
हुजूर आप वो फूल हो, जो हर बाग में नहीं खिलते !
रूठी पत्नी के लिए शायरी
जब जब मैं तुम्हें देखता हूं,
मुझे अपनी पसंद पे नाज होता है !

मेरी अर्धांगिनी मेरी जान हो तुम,
मेरे प्यार का अभिमान हो तुम,
तुम्हारे बिना बिल्कुल अधूरा हूँ मैं,
क्यूँकि मेरे लिए सारा संसार हो तुम !
हाल-ऐ-दिल किससे कहे अपना,
वो तो नाराज़ हुए बैठे हैं,
हम तो तैयार हैं मनाने के लिए,
फिर भी वो जिद्द पे अड़े बैठे हैं !
हमसे खता हुई है अनजाने में,
आगे से ऐसा न करेंगे जाने में,
बड़ी मुश्किल से मिले हैं आप,
हम आपको खोना नही चाहते…
अब मान भी जाइये हमारे मनाने में !
फूल जैसे खूबसूरत लगते हैं बाग में,
वैसे ही हम जचते है आपके ही साथ में.
यह भी पढ़ें – बच्चा आपको मारता है तो करें यह काम, एक्सपर्ट ने कहा बाल खींचने और काटने की आदत भी हो जाएगी दूर










