Self Toxicity: छोटी-छोटी बातों को लेकर क्या आप भी परेशान हो जाते हैं। किसी भी नई चीज में खास मन नहीं लग रहा है? हर वक्त किसी न किसी चीज की चिंता आपको भी परेशान करती है? किसी खास दिन या फेस्टिवल को लेकर अब इंटरेस्टेड नहीं रहते हैं? अगर हां, तो हो सकता है कि आप खुद के लिए ही टॉक्सिक बन रहे हैं। मन में नकारात्मक विचार के आने या किसी बात को लेकर ज्यादा परेशान होने के अलावा कई सारे संकेत हैं जो बताते हैं कि आप खुद के टॉक्सिक बनते जा रहे हैं। आइए वो 5 संकेत कौन से हैं? जान लेते हैं।
खुद को नुकसान पहुंचाना
कई बार लोग घरेलू या आर्थिक समस्याओं के कारण बहुत ही परेशान महसूस करते हैं और वह समाज से कटकर रहने लगते हैं। जिस कारण से अकेला महसूस करने लगते हैं। इससे उनके मन में हमेशा निगेटिव ख्याल आते हैं। जिस वजह से वे हर किसी भी दिक्कत के लिए खुद को ही जिम्मेदार मानने लगते हैं। इस वजह से वे खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं।
बिना गलती के बार-बार सॉरी बोलना
बिना किसी गलती बिना बार-बार सॉरी बोलना ये आपके अंदर आत्मसम्मान की कमी और डर को दिखाता है। जिस कारण से आप खुद की नजरों में गिरने लगते हैं। आप उन चीजों के लिए जिम्मेदार महसूस करते हैं जो आपके नियंत्रण से बाहर होता है। कहीं भीड़ वाली जगह पर किसी के द्वारा जानबूझकर आपको धक्का देने पर भी आप उससे माफी मांगने लगते हैं जबकि गलती उस व्यक्ति की है जिसने आपको धक्का दिया है। इस आदत से आपका सम्मान और आत्मविश्वास घटता है।
बार-बार फोन चेक करना
बहुत से लोगों को बार-बार फोन चेक करने की आदत होती है। आपके अंदर भी ये आदतें हैं तो ये टॉक्सिक होने का लक्षण है। बार-बार फोन चेक करने की आदत आपकी मनोदशा को दर्शाती है। दूसरों से आश्वासन पाने की आदत आपको डिप्रेशन में डाल सकती है। आपको इस आदत से छुटकारा पाने के लिए दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ अधिक समय बिताना चाहिए।
आलोचना को व्यक्तिगत हमला समझना
बहुत से लोग किसी की आलोचना को व्यक्तिगत हमले की तरह ले लेते हैं। जिस वजह से वे बुरा महसूस करते हैं। अगर आपके अंदर इस तरह के लक्षण हैं तो आपको सोचने की जरूरत है। अगर कोई आपकी आलोचना कर दे तो उसको व्यक्तिगत लेने की बजाय उस पर विचार करना चाहिए।
लोगों को अपने ऊपर हावी होने देना
आपके अंदर किसी को मना न कर पाने की आदत है तो लोग आपके सीधेपन का उठाते हैं। अगर आप जरूरत से ज्यादा सीधे हैं तो यह आपके कम आत्मसम्मान की भावना को उजागर करता है। इन आदतों की वजह से लोग आपके ऊपर हावी होने लगते हैं। जिससे आपकी वैल्यू कम होती है।
ये भी पढ़ें- How to Say NO: वीकेंड पर कोई सौंप दे काम, तो कैसे करें इनकार? ये हैं “ना” कहने के 5 तरीके
संबंधित खबरें
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: लाल बहादुर शास्त्री के अनमोल वचन सभी को भेज सकते हैं आप, यादगार हैं ये Quotes
12 hrs agoGandhi Jayanti 2026: गांधी जयंती पर सभी को भेजिए महात्मा गांधी की कही ये 10 बातें, मन में जोश भर देंगे बापू के विचार
13 hrs agoFrench Fries Recipe: एयर फ्रायर में कैसे बनाएं फ्रेंच फ्राइज? इस तरह चुटकियों में हो जाएंगे तैयार
15 hrs agoनींबू से भी भाग सकते हैं घर के सारे मच्छर, बस इस तरह करें इस्तेमाल, महंगे लिक्विड खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
15 hrs agoपितृ पक्ष में श्राद्ध की थाली में क्या रखें? ये सात्विक चीजें जरूर करें शामिल
16 hrs agoGarba Night Safety: रात में गरबा के लिए घर से बाहर निकलते वक्त इन बातों का रखें ध्यान, मस्ती में नहीं आएगी कमी
16 hrs agoबावड़ियों की खूबसूरती देखनी है तो इन जगहों का करें रुख, नक्काशी और वास्तुकला कर देगी हैरान
18 hrs agoबाल्टी पर लग गए हैं खारे पानी के दाग तो यहां जानिए किस तरह करें साफ, छूट जाएगी सारी गंदगी
20 hrs agoबच्चों के लिए शाम की भूख के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट क्रिस्पी आलू पेटीज? यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoगर्म पानी से नहाना सही या ठंडे से? जानिए रोज की इस आदत का शरीर पर कैसा पड़ता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines