---विज्ञापन---

Religion angle-right

Sawan 2024: राजस्थान में है महादेव की सबसे ऊंची प्रतिमा, जानें क्यों लगी रहती है दिनरात भक्तों की भीड़

Statue Of Belief: दुनियाभर में भगवान शिव की कई मनमोहक प्रतिमा मौजूद हैं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। लेकिन आज हम आपको देश में मौजूद महादेव की सबसे ऊंची प्रतिमा की खासियत और इतिहास के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां सावन मे दौरान शिवभक्तों का तांता लगा रहता है।

---विज्ञापन---

Statue Of Belief: दुनियाभर में विभिन्न देवी-देवताओं को समर्पित अनेक मंदिर हैं, जिनका महत्व और मान्यता प्रत्येक साधक के लिए खास होती है। देश में भगवान शिव को समर्पित कई ऐसे मंदिर हैं, जो दिखने में इतने ज्यादा सुंदर लगते हैं कि लोग उन्हें देखने मात्र दूर-दूर से आते हैं। इसके अलावा महादेश की कई ऐसी प्रतिमा भी देशभर में मौजूद हैं, जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। आज हम आपको भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखने के लिए देश ही नहीं विदेश से भी लोग आते हैं। इसके अलावा सावन मास में तो यहां पर हर समय शिव जी के भक्तों का तांता लगा रहता है।

शिव जी की सबसे ऊंची प्रतिमा कहां स्थित हैं?

राजस्थान के राजसमंद जिले में मौजूद नाथद्वारा में भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा स्थित है, जिसे ‘विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू’ और ‘स्टैच्यू ऑफ बिलीव’ के नाम से भी जाना जाता है। ‘विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू’ की ऊंचाई 369 फीट के आसपास है। इसी वजह से इसे दुनिया की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा भी कहा जाता है। इसके अलावा इस प्रतिमा का नाम विश्व की टॉप पांच ऊंची प्रतिमाओं में भी आता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Swapna Shastra: सपने में देख रहे हैं ऑफिस, सीनियर और कलीग? नुकसान या फायदा… जानें हर संकेत का अर्थ

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jaipur Dronie (@jaipurdronie)

---विज्ञापन---

2022 में हुआ था प्रतिमा का अनावरण

राजस्थान में भगवान शिव की सबसे ऊंची प्रतिमा ध्यान एवं अल्लड़ की मुद्रा में विराजित है। जो 20 किलोमिटर दूर से भी दिखाई दे जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘विश्वास स्वरूपम स्टैच्यू’ को बनाने में कम से कम 10 साल का लंबा समय लगा था। इसके अलावा प्रतिमा के निर्माण में ऐसे खास धातुओं का इस्तेमाल किया गया है, जो कई वर्षों तक खराब नहीं होते हैं। आज से दो साल पहले 2022 में इस प्रतिमा का अनावरण हुआ था। कहा जाता है कि हर समय यहां पर शिवभक्तों का तांता लगा रहता है।

एडवेंचर पार्क का भी उठा सकते हैं लुफ्त

‘स्टैच्यू ऑफ बिलीव’ के पास एक एडवेंचर पार्क भी खोला गया है। जहां आप फ्लाइंग जंप, जिप लाइन, फॉर्मूला कार्टिंग और बंजी जम्पिंग आदि एडवेंचर एक्टिविटी का लुत्फ उठा सकते हैं। यदि आप भी यहां आना चाहते हैं, तो इसके लिए ट्रेन एक अच्छा ऑप्शन है। ‘स्टैच्यू ऑफ बिलीव’ के सबसे नजदीकी मावली जंक्शन रेलवे स्टेशन है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: सावन में 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन से 12 राशियों को होगा लाभ! पंडित सुरेश पांडेय से जानें महत्व

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 29, 2024 06:00 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola