सलमान खान ने अपनी फिल्म सिकंदर के साथ इस ईद के मौके पर सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने की पूरी तैयारी कर ली है। फैंस भाईजान की एक और ब्लॉकबस्टर हिट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला द्वारा निर्मित इस फिल्म ने अपने टीजर और गानों के साथ काफी चर्चा बटोरी है, जिसमें हाल ही में रिलीज हुई जोहरा जबीं भी शामिल है। कहा जा रहा है कि इसे यूट्यूब पर 50 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जहां सलमान के मनमोहक डांस मूव्स और रोमांस ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। वहीं उनका स्टाइलिश कुर्ता भी चर्चा का विषय बन गया है।
दरअसल इंदौर, सूरत, जयपुर और मुंबई जैसे शहरों में इस तरह के कुर्तों की मांग बढ़ रही है। जोहरा जबीं म्यूजिक वीडियो में सलमान का कुर्ता फैशन बन गया है, जिसने उनके प्रशंसकों और फैशन के दीवानों के बीच स्टाइल की दुनिया में धूम मचा दी है। ईद के लिए पुरुषों के बीच कुर्ता खास तौर पर लेटेस्ट फैशन ट्रेंड बन गया है।
ये भी पढ़ें- सुहाना खान ने अपनाया गौरी खान का लुक, लाखों की स्टाइलिश बैग के साथ आईं नजर
इसे क्या बनाता है ट्रेंडी?
सिकंदर के जोहरा जबीं गाने में सलमान खान का काला कुर्ता एक मास्टर क्लास है। इसका डिजाइन पारंपरिक और ट्रेडिंग दोनों से जुड़ा हुआ है। काला रंग पुरुषों के लिए एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। इस कुर्ते के नेक लाइन पर चमकीले डिजाइन के साथ चांदी की कढ़ाई इसे और भी अट्रैक्टिव बना रही है। इसे आप इस ईद पर पहन सकते हैं, जो आपके लुक को और भी खास बना देगा।
ये भी पढ़ें- मलाइका अरोड़ा 52 साल की उम्र में भी कैसे फिट? जानें एक्ट्रेस की डाइट का पूरा रूटीन
संबंधित खबरें
नवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
54 mins agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
3 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
17 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
22 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines