मलाइका अरोड़ा 52 साल की उम्र में भी कैसे फिट? जानें एक्ट्रेस की डाइट का पूरा रूटीन

Malaika Arora Fitness Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनकी हॉटनेस और फिटनेस के लिए जाना जाता है। अगर आप भी उनके तरह लंबे समय तक फिट रहना चाहते हैं तो इसके लिए यहां मलायका अरोड़ा का फिट रहने का राज जान सकते हैं।

Malaika Arora Fitness Tips

Malaika Arora Fitness Tips

Malaika Arora Fitness Tips: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को उनकी एक्टिंग से ज्यादा उनकी हॉटनेस और फिटनेस के लिए जाना जाता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं तो आइए ऐसे में जानते हैं मलाइका का डाइट और व रूटीन जिससे वह 52 की उम्र में भी 22 की नजर आती हैं। ऐसे में अगर आप भी लंबे समय तक फिट रहना चाहती हैं तो इसके लिए आप उनके रुटीन को फॉलो कर सकती है। आइए जानते हैं उनके पूरे दिन के रुटीन क्या है।

विज्ञापन

मलाइका का फिटनेस रुटीन

सुबह की शुरुआत- मलाइका अपने दिन की शुरुआत पानी या किसी डिटॉक्स ड्रिंक से करना पसंद करती हैं। वह आमतौर पर एक कप गर्म पानी में नींबू और शहद मिलाती हैं या जीरा पानी या फिर एक गिलास सादा पानी पीती हैं वह पूरे दिन अपने शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ऐसा करती हैं। इसके अलावा मलाइका सुबह हेल्दी स्मूदी भी लेना पसंद करती हैं स्मूदी में ओट्स गुड़ और शहद होता है।

विज्ञापन

लंच- मलाइका लंच में पूरा खाना खाती हैं जिसमें थोड़ा काप चिकन कुछ हरी सब्जी और अच्छे फैट शामिल होते हैं। मलाइका को इंडियन खाना पसंद है दोपहर के खाने में वह चावल, सब्जियां, रोटी अंकुरित फलियां और चिकन या मछली खाना पसंद करती हैं। शाम को जिम जाने से 1 घंटे पहले मलाइका पीनट बटर सैंडविच खाना पसंद करती हैं।

विज्ञापन

रात का खाना- उन्हें हेल्दी और डिटॉक्स ड्रिंक लेना पसंद है। रात के खाने में वह उबली हुई सब्जियों का सूप और सलाद लेती हैं। वह शाम 7 बजे तक अपना डिनर कर लेती हैं इसके साथ ही योग जिम स्विमिंग और वॉक भी मलाइका के रुटीन का हिस्सा है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ