---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

रोज गर्म पानी से नहाते हैं? जानिए स्किन, बाल और सेहत पर पड़ने वाले गंभीर नुकसान

Garam Paani Se Nahana Accha Hai Ya Bura: क्या आप भी जानते हैं रोजाना गर्म पानी से नहाने से क्या नुकसान होता है? यकीनन सच्चाई जानकर आप अपना सिर पकड़ लेंगे और दोबारा यह गलती नहीं करेंगे.

Author Edited By : Azhar Naim
Updated: Feb 15, 2026 10:21
Hot Water Bath Side Effects
गर्म पानी से नहाना कैसा है?

Roz Garam Pani Se Nahane Ke Nuksan: सर्दियों में नहाना सेहत के लिए लाभकारी होता है, हालांकि, अक्सर लोग हफ्ते में कुछ दिन नहाने के स्किप करते हैं. लेकिन बड़ी संख्या लोग ऐसे भी हैं, जो सर्दियों में गर्म पानी से ही नहाते हैं. हालांकि, यह बात सही है कि सर्दियों में ठंडे पानी से नहाना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं गर्म पानी से नहाना कितना खतरनाक हो सकता है और इससे शरीर पर कैसा असर पड़ सकता है? अगर आप भी रोज गर्म पानी से ही नहाते हैं, तो इस स्टोरी को पढ़ने के बाद आप जिन समस्याओं से गुजर रहे हैं, उसकी वजह मालूम चल जाएगी. आइए जानते हैं गर्म पानी से नहाने से क्या नुकसान होते हैं.

यह भी पढ़ें: Anti-Valentine Week 2026: क्या होता है एंटी वैलेंटाइन वीक? Slap Day से Breakup Day तक क्या-क्या है इसमें खास, जानिए पूरी लिस्ट

---विज्ञापन---

सर्दियों में क्यों जरूरी है नहाना?

सर्दियों में नहाना सिर्फ साफ-सफाई के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी जरूरी होता है. ठंड के मौसम में त्वचा पर पसीना और गंदगी कम दिखती है, लेकिन बैक्टीरिया और डेड स्किन जमा हो सकती है, जिससे खुजली और संक्रमण का खतरा बढ़ता है. नहाने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और शरीर तरोताजा महसूस करता है.

गर्म पानी से नहाने से क्या नुकसान होता है?

---विज्ञापन---

स्किन की समस्या

गर्म पानी से नहाने पर त्वचा की नेचुरल नमी और तेल खत्म हो जाते हैं. रोज ऐसा करने से स्किन रूखी, खुरदरी और खुजली वाली हो सकती है. सर्दियों में यह समस्या और बढ़ जाती है, जिससे हाथ-पैर और कोहनी जल्दी फटने लगते हैं.

कमजोर बाल

बहुत गर्म पानी स्कैल्प के प्राकृतिक तेल को खत्म कर देता है. इससे बालों में ड्राईनेस, फिजीनेस और हेयर फॉल बढ़ सकता है. लगातार गर्म पानी से नहाने पर बाल पतले, कमजोर और जल्दी टूटने वाले हो जाते हैं.

ब्लड प्रेशर पर भी पड़ सकता है असर

ज्यादा गर्म पानी से नहाने पर ब्लड वेसल्स फैल जाती हैं. इससे कुछ लोगों को चक्कर, कमजोरी या लो ब्लड प्रेशर महसूस हो सकता है. जिन लोगों को पहले से बीपी की समस्या है, उन्हें खास सावधानी बरतनी चाहिए.

स्किन बैरियर कमजोर पड़ सकता है

त्वचा की ऊपरी परत एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है, जो इंफेक्शन, एलर्जी और रेडनेस से बचाता है. ज्यादा गर्म पानी इस बैरियर को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे स्किन लाल, सेंसिटिव और जल्दी इरिटेट होने लगती है. संवेदनशील त्वचा वालों के लिए जोखिम और बढ़ जाता है.

आंखों की नमी पर भी असर पड़ता है

गर्म पानी से उठने वाली भाप और ताप आंखों की प्राकृतिक नमी कम कर सकते हैं. इससे लालिमा, जलन और खुजली जैसी समस्याएं हो सकती हैं. लंबे समय तक यह आदत आंखों को ज्यादा संवेदनशील बना सकती है.

शरीर का तापमान संतुलन बिगड़ सकता है

बार-बार बहुत गर्म पानी से नहाने की आदत शरीर को ज्यादा गर्माहट की आदत डाल देती है. इससे सामान्य या ठंडे तापमान में शरीर असहज महसूस कर सकता है और प्राकृतिक तापमान संतुलन प्रभावित हो सकता है.

इसलिए हल्के गुनगुने पानी से नहाना सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है, जिससे शरीर को गर्माहट भी मिले और त्वचा भी सुरक्षित रहे.

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर व्रत रख रही हैं तो जरूर खाएं ये 5 फूड्स, इस व्रताहार से शरीर में रहती है एनर्जी

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 15, 2026 10:21 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.