Calorie Counting: खुद कैलोरी काउंटिंग करना हो सकता है खतरनाक, जानें इसके नुकसान

Calorie Counting: हर कोई अपने अनुसार फिट रहना चाहते हैं और अपनी कैलोरी को कंट्रोल करना चाहते हैं। कई बार कैलोरी काउंटिंग अनबैलेंस होने से ये हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है।

Calorie Counting

Calorie Counting

विज्ञापन

Calorie Counting: आज के समय में हर कोई फिट रहना चाहता है, क्योंकि हमारी सेहत का स्वस्थ रहना सबसे ज्यादा जरूरी होता है। अगर आप किसी से ये सवाल पूछते हैं कि वह मोटा होना चाहता है या पतला, तो उनका जवाब होगा कि वह फिट रहना चाहते हैं। इसके बाद भी कई लोग अपने खाने पीने की आदत पर ध्यान नहीं देते हैं। कई बार हो सकता है कि आप जो भी खा रहे हैं, वह आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो और आपको ये बात पता ही न हो, क्योंकि कभी-कभी कैलोरी काउंटिंग हमारे लिए भारी पड़ जाता है। साथ ही इससे शारीरिक और मानसिक हेल्थ के लिए  समस्या पैदा हो सकती है

क्या होती है कैलोरी काउंटिंग? 

Advertisment

दिल्ली के सीके बिड़ला अस्पताल की क्लीनिकल न्यूट्रीशनिस्ट दीपाली शर्मा कहती हैं कि कैलोरी काउंटिंग एक एक तरह से फिट रहने का ही हिस्सा है, जो व्यक्तियों को फिट रहने के लिए हर रोज की कैलोरी सेवन को ट्रैक करने में मदद करती है। जैसे कि वजन घटाना, वजन बढ़ाना या फिर हेल्दी बने रहना।

विशेषज्ञों की सलाह जरूरी

विज्ञापन

कैलोरी काउंटिंग एक तरह से अपनी सेहत का ख्याल रखने का एक अच्छा तरीका हो सकता है। साथ ही यह काम मुश्किल भी होता है। इसके लिए हेल्थ विशेषज्ञ हमेशा आपके शरीर के अनुसार उनके हेल्थ को लेकर डाइट करने की सलाह देते हैं। अगर आप बिना विशेषज्ञ की सलाह लिए कैलोरी काउंटिंग करते हैं तो यह आपकी हेल्थ के लिए भारी पड़ सकता है।

हर किसी का शरीर अलग-अलग होता है और उनके शरीर की जरूरतें भी अलग-अलग होती हैं। सबके लिए एक ही तरह की डाइट कारगर साबित नहीं हो सकती है। इसलिए आप कोशिश करें कि आप विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही अपनी डाइट शुरू करें।

विज्ञापन

मुंबई स्थित आयुर्वेद और पोषण सलाहकार डॉ. प्राची बताती हैं कि अनबैलेंस कैलोरी काउंटिंग फिट रहने के जोखिमों को बढ़ा सकती है।

1.केवल कैलरी काउंटिंग पर ध्यान देना पोषक तत्वों के अपर्याप्त सेवन को बढ़ा सकती है।

विज्ञापन

2.गलत कैलोरी काउंटिंग आपके शरीर की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाती है।

3.भोजन के साथ  अनहेल्दी संबंधों का विकास।

विज्ञापन

4.खाने को लेकर मानसिक तनाव और चिंता बढ़ाती है।

5.कम या अधिक खाने से शारीरिक हेल्थ से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ