स्नैक्स में बच्चों को बनाकर दें क्रिस्पी टॉफी समोसा, यहां जानिए आसान रेसिपी

Toffee Samosa: अगर आपका बच्चा बाहर के स्नैक्स खाने की जिद कर रहा है, तो बाजार की बजाय घर पर बना हुआ टेस्टी और क्रिस्पी स्नैक्स खिलाएं. घर की बनी चीजें ना सिर्फ ज्यादा हाइजीनिक होती हैं, बल्कि हेल्दी सामग्रियों का भी इस्तेमाल किया जाता है. 

Toffee Samosa Recipe

क्रिस्पी टॉफी समोसा रेसिपी- Image Credit- AI

Toffee Samosa Recipe: वीकेंड पर अक्सर शाम को कुछ अच्छा खाने का मन करता है. अगर घर में बच्चे हैं तो उन्हें बाहर के खाने की जिद लग जाती है. ऐसे में अगर आप उन्हें बाहर का नहीं देना चाहते हैं तो क्यों ना कुछ अच्छा घर पर बनाया जाए. कुछ ऐसा जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ नया भी हो. शाम की चाय के साथ आप बच्चों को क्रिस्पी टॉफी समोसा बनाकर खिला सकते हैं. यह देखने में टॉफी जैसा लगता है और स्वाद में मीठा व कुरकुरा होता है. इसे बच्चे बेहद पसंद करते हैं. खास बात यह है कि इसे घर पर आसानी से कम समय में तैयार किया जा सकता है. बता दें इस फ्यूजन स्नैक को समोसे की तरह बनाकर मीठी फिलिंग भरी जाती है और फिर इसे टॉफी की शेप देकर फ्राई किया जाता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से मीठा-नरम स्वाद बच्चों को बहुत पसंद आता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिस्पी टॉफी समोसा रेसिपी 

सामग्री

  • मैदा- 1 कप
  • घी- 4 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- जरूरत के हिसाब से
  • खोया- आधा कप
  • चीनी- 3 चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स- जरूरत के हिसाब से
  • तेल- फ्राई करने के लिए
  • चटनी- सर्व करने के लिए

विधि

  • मैदा में घी और नमक मिलाकर हाथों से मसल लें. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें और 20 मिनट ढककर रख दें.
  • एक बाउल में खोया, पिसी चीनी और ड्राई फ्रूट्स मिलाएं. अच्छी तरह मिक्स कर लें. आटे की छोटी लोई बनाकर पतली पूरी बेल लें.
  • अब बीच में 1 चम्मच फिलिंग रखें और दोनों किनारों को मोड़कर टॉफी जैसा शेप दें. किनारों को हल्का दबाकर सील कर दें.
  • अब एक कड़ाही को गैस पर रखें और तेल डालकर गर्म करें. गर्म करने के बाद हल्की आंच पर टॉफी समोसे सुनहरे और क्रिस्पी होने तक तल लें.
  • एक प्लेट में निकालें और ऊपर से चाट मसाला डालकर गरमा-गरम सर्व करें.   

इसे भी पढ़ें- 150 सालों से बंद है इस गांव में होली का जश्न, आखिर क्या है इसके पीछे की कहानी?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ