Holi Outfits Ideas: White Kurta से Crop Top तक, होली पर ट्रेंड कर रहे हैं ये सेलिब्रिटी लुक्स

Holi Special Outfits: होली की पार्टी में अगर आप खुद को स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के कुछ ट्रेंडी आउटफिट्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं. 

Holi Special Outfits

होली के लिए सेलिब्रिटी के लुक्स. Image Credit- News24

विज्ञापन

Holi Dresses: होली का त्योहार रंगों, मस्ती और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है. इस दिन हर कोई चाहता है कि उसका लुक ऐसा हो जो आरामदायक भी हो और तस्वीरों में शानदार भी दिखे. ऐसे लुक के लिए यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां पर हम आपको कुछ ट्रेंडी आउटफिट्स की जानकारी दे रहे हैं, जिन्हें पार्टी में वियर किया जा सकता है. अगर आप भी इस होली कुछ खास पहनने का सोच रही हैं तो बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के फैशन से बेहतर इंस्पिरेशन और क्या हो सकती है? इस साल व्हाइट कुर्ता से लेकर क्रॉप टॉप तक कई लुक्स ट्रेंड में हैं. आप इन लुक्स को रीक्रिएट कर सकती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कौन-से स्टाइल आप इस होली ट्राई कर सकती हैं. 

इसे भी पढ़ें- बच्चों की हाइट कैसे बढ़ाएं? आजमाएं ये आसान टिप्स, जल्दी दिखने लगेगा असर

विज्ञापन

दीपिका का व्हाइट कुर्ता लुक 

व्हाइट कुर्ता एवरग्रीन फैशन का एक हिस्सा है. दीपिका का स्टाइल हमेशा सिंपल लेकिन बेहद एलिगेंट रहता है. अगर आप भी एक सॉफ्ट और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं तो कॉटन या चिकनकारी वाला व्हाइट कुर्ता पहन सकती हैं. यह स्टाइल खासतौर पर फैमिली होली फंक्शन या डे टाइम सेलिब्रेशन के लिए परफेक्ट है.

आलिया भट्ट का फ्रेश और गर्ली स्टाइल 

अगर आप यंग लुक चाहती हैं तो आलिया भट्ट का स्टाइल फॉलो कर सकती हैं. उनके पेस्टल या कुर्ती में लुक अक्सर वायरल होते रहते हैं. फिलहाल उनका व्हाइट कुर्ती लुक काफी वायरल हो रहा है. होली के लिए आप भी शॉर्ट कुर्ती के साथ स्ट्रेट पैंट्स या जींस पहन सकती हैं. 

कियारा आडवाणी का ट्रेंडी क्रॉप टॉप लुक 

अगर आप होली पार्टी में थोड़ा मॉडर्न और स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो क्रॉप टॉप का ऑप्शन शानदार रहेगा. कियारा आडवाणी का स्टाइल काफी ट्रेंड और क्लीन होता है. व्हाइट या हल्के रंग का क्रॉप टॉप वाइड लेग पैंट्स या फ्लोई स्कर्ट के साथ पहनें. यह लुक खासकर दोस्तों के साथ फोटो सेशन के लिए शानदार रहेगा. 

विज्ञापन

Katrina Kaif का एलिगेंट एथनिक सेट लुक 

अगर आप ट्रेडिशनल और स्टाइलिश दोनों दिखना चाहती हैं तो कटरीना कैफ से इंस्पिरेशन ले सकती हैं. व्हाइट या ऑफ-व्हाइट शरारा सेट होली के लिए एक अलग और खूबसूरत ऑप्शन है. हल्की एम्ब्रॉयडरी वाला सेट चुनें और उसे जुत्ती या फ्लैट्स के साथ पेयर करें. साथ ही, आपके चेहरे के हिसाब से इयररिंग्स वियर करें. 

कृति सेनन डेनिम जींस लुक 

आप होली पार्टी में सफेद ब्रालेट और डेनिम जींस पहन सकती हैं. यह लुक देखने में काफी कूल लगेगा. इस तरीके के कपड़े कृति सेनन हमेशा कैरी करती रहती हैं. अगर आप भी लंबी हैं और स्लिम नजर आना चाहती हैं तो आपको इस तरीके के कपड़े जरूर पहनने चाहिए. 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ