Real or Fake: नकली हींग तो नहीं खरीद रहे आप? सिर्फ 5 मिनट में इन 3 ट्रिक से लगाएं पता

Real or Fake: रसोईघर में मौजूद हींग एक ऐसा मसाला है, जिसका तड़का किसी भी व्यंजन के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है। हींग तेज और तीखी महक वाला मसाला होता है। बाजार में मिलावटी मसालों के बीच हींग भी मशहूर है।

Hing

Real or Fake: भारतीय व्यंजनों में हींग का बेशुमार इस्तेमाल होता है। हींग अपने गुणकारी लाभों और अपनी तेज महक के लिए जाना जाता है। दाल-सब्जी से लेकर कढ़ी और राजमा तक, हींग का तड़का इन सब्जियों में जान फूंक देता है। इन्हें पहले से ज्यादा स्वादिष्ट और सेहतमंद बना देता है। मार्केट में कई बड़ी कंपनियों की हींग मिलती हैं जो अपने असली और शुद्ध होने का दावा करती हैं। लेकिन क्या डिब्बे में पैक यह हींग असली होती है? चलिए आपको बताते हैं हींग पहचानने का तरीका। इन 3 ट्रिक्स से 5 मिनट में लगाएं पता।

विज्ञापन

हींग खाने के फायदे

  • हींग में कई पोषक तत्व होते हैं, जैसे विटामिन्स, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स।
  • हींग खाने से पाचन में सुधार होता है।
  • हींग अस्थमा की बीमारी में भी फायदेमंद होती है।
  • सर्दी-खांसी होने पर भी हींग का सेवन किया जाता है।
  • हींग से माउथ स्मैलिंग की समस्या भी दूर होती है।

इन 3 तरीकों से करें असली हींग की पहचान

वाटर टेस्ट

विज्ञापन

हींग को 1 गिलास पानी में डालकर घोलिए। अगर हींग असली होगी तो पानी दूध‍िया रंग का हो जाएगा। वहीं, नकली हींग से पानी का रंग भूरा हो जाएगा और इसमें नीचे कंकड़ जैसी चीजें इकट्ठी हो जाएंगी।

विज्ञापन

खुशबू से पहचानें

दूसरा तरीका है हींग के एक टुकड़े को जीभ पर रखें। अगर हींग असली होगी तो कड़वेपन का अहसास होगा। हींग में तेज और कड़क महक आएगी तो समझ जाइए हींग असली है। नकली हींग की खुशबू ज्यादा नहीं होती है। इसे चेक करने के लिए एक और तरीका है कि हींग को हाथों पर रगड़े और फिर हाथों को साबून से धो लें। हाथ धोने के बाद भी खुशबू आ रही है, यानी हींग असली है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

आग से करें जांच

विज्ञापन

असली हींग को आग पर भी जलाकर देख सकते हैं। इसके लिए आपको हींग को सीधे आग पर जलाकर देखना होगा। अगर हींग को जलाने पर चमकीला पदार्थ निकले तो समझ जाइए हींग असली है, नकली हींग में आग का रंग नहीं बदलेगा।

इसके अलावा नकली हींग की पहचान घी में डालकर भी की जा सकती है। घी में हींग डालने से यह फूल जाता है और इसका रंग भी निकल जाता है।

विज्ञापन

नकली हींग में क्या-क्या होता है?

मिलावटी हींग में आटा, साबुन, क्ले, चूना और पत्थर का चूरा मिलाया जाता है। नकली हींग खाने से पाचन तंत्र में समस्याएं हो सकती हैं। नकली हींग, गर्भवती और स्तनपान करवाने वाली महिलाओं के लिए बेहद नुकसानदायक होती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ