Skin Care Tips: अब मेकअप की जरूरत नहीं, माधुरी दीक्षित का देसी ब्यूटी हैक देगा इंस्टेंट पार्टी ग्लो

अक्सर ऐसा कई बार होता है, जब भी कहीं बाहर पार्टी में या घूमने जाना होता है तो चेहरे पर डलनैस हो जाती है। जिस वजह से मन नहीं करता कहीं जाने का और आखिरी में प्लान को कैंसल करना पड़ जाता है।अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो आइए जानते हैं माधुरी दीक्षित का बताया हुआ ब्यूटी फॉर्मूला जिसके अपनाने से आप इंस्टेंट ग्लो पा सकते हैं।

Skin Care Tips: अब मेकअप की जरूरत नहीं, माधुरी दीक्षित का देसी ब्यूटी हैक देगा इंस्टेंट पार्टी ग्लो

Skin Care Tips: हर कोई चाहता है कि उनकी त्वचा नेचुरल और ग्लोइंग दिखे, खासकर जब कोई पार्टी, फंक्शन या खास मौका हो। लेकिन हमेशा पार्लर जाना या महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपकी त्वचा भी बिना मेकअप के दमकती रहे तो आपको बॉलीवुड की कुछ टॉप एक्ट्रेसेस की स्किन केयर रूटीन जरूर फॉलो करनी चाहिए तो आइए जानते हैं बॉलीवुड सेलेब्रिटी माधुरी दीक्षित का बताया हुआ ब्यूटी फॉर्मूला, जिसे आप पार्टी में जाने से कुछ देर पहले ही आजमा सकते हैं और नेचुरल ग्लो पा सकते हैं।

विज्ञापन

खीरे से आएगा ग्लो

माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू के दौरान क्विक पार्टी मेकअप ग्लो का फॉर्मूला बताया जो कि पूरे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक्ट्रेस ने बताया कि अगर आप अपनी त्वचा पर निखार लाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको दो चीजों की जरूरत पड़ेगी दूध और खीरा। इसे बनाने के लिए आप एक खीरे को गोल आकार में काटकर कच्चे दूध में भिगोएं।

विज्ञापन

इसके बाद इसे फ्रिज में लगभग 15-20 मिनट के लिए रख दें। फिर इसे अपने चेहरे पर कम से कम आधे घंटे के लिए रखें। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आ जाएगा। इसके साथ ही चेहरा निखर जाएगा और आपकी स्किन भी पार्टी के लिए एकदम सेट हो जाएगी।

विज्ञापन

त्वचा पर खीरे के फायदे

खीरा त्वचा की सूजन कम करता है पोर्स को टाइट करता है और टैनिंग हटाने में मदद करता है। इसमें मौजूद पानी और एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को फ्रेश और हाइड्रेट बनाए रखते हैं। अगर आप खीरे का रोजाना चेहरे पर इस्तेमाल करते हैं तो कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर नेचुरल चमक आ जाएगी।

विज्ञापन

त्वचा पर दूध के फायदे

दूध सिर्फ सेहत के लिए ही नहीं बल्कि त्वचा के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। अगर आप दूध का उपयोग चेहरे पर करते हैं तो इससे आपकी त्वचा पर नेचुरल निखार आएगा। दूध में लैक्टिक एसिड होता है जो डेड स्किन सेल्स को हटाकर त्वचा को साफ और मुलायम बनाता है। यह त्वचा की रंगत लाने के लिए बेहद फायदेमंद है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ