---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

क्या तनाव से होता है हार्ट अटैक का खतरा? दिखने लगते हैं ये लक्षण; इन आसान आदतों से सुधरेगी सेहत

Heart Attack: डॉक्टरों के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से पहले लोगों को हाथों में चिपचिपाहट होना और पेट में गांठ जैसा महसूस होता है। इसके अलावा कुछ लोगों में बार-बार दस्त होने की भी शिकायत होती है।

---विज्ञापन---

How To Manage Stress and Protect Heart Health: पुणे में एना सेबेस्चियन की 20 जुलाई को कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उसे वर्कलोड के चलते हार्ट अटैक आया था। यह मामला इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है, लोग वर्क प्लेस पर तनाव और उससे होने वाले नुकसान पर बातें कर रहे हैं। लेकिन क्या नौकरी या निजी जीवन के तनाव से हार्ट अटैक आता है? डॉक्टरों का कहना है कि दिल का दौरा पड़ने से पहले मरीज को उसके लक्षण खुद पता लग जाते हैं। आइए आपको बताते हैं कि तनाव से हार्ट अटैक होने का कितना खतरा होता है? और एक्ससाइज समेत किन आसान आदतों को अपनाकर आप अपनी सेहत को सुधार सकते हैं।

---विज्ञापन---

कम उम्र से ही बच्चों की करें काउंसिलंग 

इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकुल गोयल (Cardiothoracic, Heart and Lung Transplant Surgery) के मुताबिक रेगुलर एक्सरसाइज और बैलेंस डाइट से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। उनका कहना था कि दिल संबंधी बीमारियों के बारे में कम उम्र से ही बच्चों को इससे बचने के लिए परामर्श करना चाहिए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Puppy को पालना ‘बिगाड़’ रहा लोगों की सेहत! स्टडी में आए चौंकाने वाले फैक्ट्स

क्यों बढ़ता है आर्टरी में ब्लॉकेज का खतरा?

डॉक्टरों के अनुसार दिल का दौरा पड़ने से पहले लोगों को हाथों में चिपचिपाहट होना और पेट में गांठ जैसा महसूस होता है। इसके अलावा कुछ लोगों में बार-बार दस्त होने की भी शिकायत होती है। इसके अलावा दिल की धड़कनें तेज होना, ब्लड प्रेशर बढ़ाना हमारी आर्टरी में ब्लॉकेज का खतरा बढ़ाता है।

---विज्ञापन---

हार्ट अटैक से पहले बॉडी पर ये दिखते हैं लक्षण

  • लंबे समय से तनाव,
  • तनाव से ब्रेन स्ट्रोक आने का खतरा होता है।
  • नींद कम आना, सही से नींद न आना
  • डायबिटीज, ब्लड प्रेशर की बीमारी होना
  • छाती में भारीपन या सीने में दर्द की शिकायत

हार्ट अटैक से कैसे बचा जा सकता है

  • रोजमर्रा की लाइफ से तनाव कम करें
  • तनाव कम करने के लिए किताबें पढ़ें ब्रीथिंग एक्सरसाइज करें
  • सैर और योग को अपने डेली रूटीन में शामिल करें
  • अपनी पसंद का संगीत सुनें और ब्रीथिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं
  • कम से कम 7 से 8 घंटे तक की नींद लें
  • मेडिटेशन करें, लगातार तनाव बढ़ने पर डॉक्टर से परामर्श करें।

ये भी पढ़ें: Improve Eyesight Naturally: इन 7 चीजों से बाज की तरह तेज हो सकती हैं आपकी आंखें! तीसरे से तो चेहरे पर भी आएगा निखार

First published on: Sep 28, 2024 06:48 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola