Radha Ashtami Decoration Ideas: कृष्ण जन्माष्टमी के बाद अगर अब आप घर में राधाष्टमी की पूजा की तैयारियां कर रहे हैं और आप घर में ही राधा रानी के लिए एक छोटी सी झांकी बनाना चाहते हैं तो आपको अब बाजार से महंगे डेकोर खरीदने की जरूरत नहीं है. आप घर में ही फटाफट वाली सुंदर झांकी सजा सकते हैं, वो भी कम समय में. आप इस राधाष्टमी अपने घर की सजावट में बरसाने का टच भी दे सकते हैं, वो भी बिना ज्यादा मेहनत किए. आइए जानते हैं कि कैसे आप घर पर राधा रानी की झांकी सजा सकते हैं.
यह भी पढ़ें – गणपति पंडाल जा रही हैं दर्शन करने तो सेलेब्स के इन लुक्स से ले सकती हैं इंस्पिरेशन, खुद को ऐसे करें स्टाइल
पुरानी गुलाबी चुनरी से बनाएं झांकी का बैकग्राउंड
नई झालर खरीदने के बजाय आप घर में रखी कोई भी गुलाबी, पीली या लाल चुनरी को झांकी के पीछे की दीवार पर परतों में लगा सकते हैं. आप केवल एक ही रंग इस्तेमाल करने के बजाय कई रंगों की थीम रख सकते हैं. आप चाहें तो दुपट्टे की मदद से कमल की थीम का बैकग्राउंड भी बना सकते हैं. दरअसल, राधा रानी को कमल का फूल काफी प्रिय है. इसी बात को ध्यान रखते हुए आप एक गत्ते को कमल के आकार में काटकर उसमें गुलाबी दुपट्टा लपेट सकते हैं और इसे पीछे लगा सकते हैं.
फूलों की पंखुड़ियों से बनाएं बरसाने वाली सजावट
फूलों वाली सजावट करने के लिए बाजार से लंबी माला मत खरीदिए, बल्कि उसकी जगह गेंदे और गुलाब के फूल खरीदकर उनकी पंखुड़ियों का डेकोरेशन में इस्तेमाल करें. जहां पर भी पूजा घर हो वहां चौकी के आगे आप फूलों की पंखुड़ियों से एक गोल घेरा या रंगोली भी बना सकती हैं. आप चाहें तो फूलों की पंखुड़ियों के गुच्छे बनाकर उन्हें झांकी के चारों ओर लगा सकते हैं.
छोटी मटकी को बनाएं सजावटी हिस्सा
अगर आपके घर में कोई मटकी पड़ी है तो आप उस मटकी को साफ करके उसके ऊपर गोटा-पट्टी, मोती या छोटी चुनरी वगैरह से सजावट कर सकते हैं जिससे एक साधारण सी मिट्टी की मटकी भी बहुत खूबसूरत लगेगी. आप चाहें तो इस मटकी के अंदर असली फूलों की पंखुड़ियां भी रख सकते हैं. अगर आपके पास ऐसी 2 से 3 मटकियां हैं तो इन्हें सजाकर एक के ऊपर एक रखकर भी आप पारंपरिक सजावट कर सकते हैं. मटकी को पूरी तरह न सजाएं बल्कि उसका मटकी वाला हिस्सा थोड़ा दिखने दें, इससे थोड़ा देसी टच आएगा.
चौकी के नीचे फूल नहीं, कपड़े की परतें बिछाएं
राधा रानी की चौकी सीधे जमीन पर न रखें, बल्कि उसके नीचे 2 से 3 तरह के अलग-अलग रंग के कपड़ों की परत लगाएं. सबसे ऊपर आप गुलाबी कपड़ा रख सकते हैं, उससे नीचे लाल, हरा या अपनी पसंद का कोई भी कपड़ा. उसके आसपास आप फूलों की पंखुड़ियां डाल सकते हैं, पर जगह को पूरी तरह फूलों से ही मत भरिएगा.
बनाएं छोटा बरसाना कोना
घर के एक कोने में बरसाना जैसी थीम का कोना बनाइए. एक कोने में चुनरी का बैकग्राउंड लगाएं, छोटी सी मटकी रखें, फूलों की टोकरी रखें और वहां कुछ हरी पत्तियां भी रखें. अगर आपके पास घर में लकड़ी की छोटी टोकरी या बांस की टोकरी है तो उसमें फूल भरकर नीचे रख दीजिए. इससे भी काफी देसी लुक आएगा. इस पूरे बरसाने वाले कोने को एक ही रंग की लाइट से सजाएं और कोशिश करें कि लाइटिंग चटक होने के बजाय सॉफ्ट हो.
मोरपंख का इस्तेमाल सजावट में करें
मोरपंख पूरी सजावट में काफी चार-चांद लगा सकता है. आप चाहें तो मोरपंखों को पीछे बैकग्राउंड में लगा सकते हैं और अगर आप बिखरा हुआ लुक नहीं चाहते हैं तो आप इनका गुच्छा बनाकर भी जगह-जगह पर पीछे लगा सकते हैं. मोरपंख पीले या गुलाबी बैकग्राउंड के साथ और भी उभरकर दिखेंगे.
यह भी पढ़ें- मोदक तो हर बार बनाते हैं, इस गणेश चतुर्थी ट्राई करें मोदक वाली खीर, बप्पा को लगाएं खास भोग
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
3 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
5 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
6 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
8 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
8 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
9 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
10 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
11 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines